
उदित वाणी, जमशेदपुर : बाजार में रोजमर्रा के कार्यों के दौरान खुले पैसों (सिक्कों) की कमी को देखते हुए सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा निरंतर सिक्का वितरण अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सोमवार को बैंक ऑफ़ इंडिया, बिष्टुपुर के सहयोग से प्राप्त तीन लाख के दो रुपये के सिक्के चैंबर के सदस्यों के बीच वितरित किए गए. चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि छोटे व्यापारियों को रोजमर्रा की लेन-देन में सिक्कों की भारी कमी का सामना करना पड़ता है.
सिंहभूम चैंबर इस व्यावहारिक समस्या को गंभीरता से लेते हुए बैंकों के सहयोग से यह अभियान चला रहा है, ताकि बाजार व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे. अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि सिक्कों की उपलब्धता से न केवल व्यापार में सुविधा बढ़ेगी, बल्कि बाजार में कार्यरत छोटे स्तर के रोजगारों को भी मजबूती मिलेगी. चैंबर का प्रयास है कि अधिक से अधिक सदस्यों तक इस अभियान का लाभ पहुंचे. चैंबर ने अभी तक 40 लाख के सिक्के वितरित किए है.
आगे भी जारी रहेगा यह अभियान
सचिव (ट्रेड एंड कॉमर्स) भरत मकानी ने बताया कि सदस्यों की मांग को ध्यान में रखते हुए आगे भी विभिन्न बैंकों के सहयोग से सिक्का वितरण अभियान को और विस्तार दिया जाएगा, ताकि बाजार में खुले पैसों की समस्या का स्थायी समाधान हो सके इस अवसर पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पदाधिकारी अमित कुमार डे भी मौजूद थे.
इस अभियान में चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया, महासचिव पुनीत कांवटिया, उपाध्यक्ष ट्रेड एंड कॉमर्स अनिल मोदी, सचिव ट्रेड एंड कॉमर्स भारत मकानी, उपाध्यक्ष टैक्स एंड फाइनेंस राजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष इंडस्ट्री हर्ष बकरेवाल, उपाध्यक्ष जनसंपर्क अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिन टैक्स एंड फाइनेंस अंशुल रिंगसिया, सचिव उद्योग विनोद शर्मा,सचिव जनसंपर्क सुरेश शर्मा एवं कोषाध्यक्ष सी ए अनिल अग्रवाल, कार्यसमिति सदस्य निखिल मोदी लगातार सक्रिय रहे.

