
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौता को लेकर प्रबंधन और यूनियन के बीच वार्ता में तेजी आई है. पिछले चार दिनों में शनिवार को तीसरे दौर की वार्ता हुई. वार्ता सुबह 10 बजे से शुरू हुई जो करीब ढाई घंटे तक चली. वार्ता में सीएचआरओ जुबिन पालिया, चीफ राहुल दुबे आदि एवं यूनियन से अध्यक्ष संजीव चौधरी, महासचिव सतीश सिंह और डिप्टी प्रेसीडेंट शैलेश सिंह शामिल हुए. सूत्रों ने बताया कि वार्ता में पिछले ग्रेड रिवीजन समझौतों का अध्ययन किया जा रहा है कि किन- किन मदो में कितनी वृद्धि और किस आधार पर की गई है.
Advertisement
<

