
उदित वाणी जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बारीडीह बाजार में बाइक चोरी की एक ताजा घटना ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार, बिरसानगर जोन नंबर 10 निवासी लोकेश नाथ मिश्रा 3 अप्रैल की रात करीब 9:40 बजे बाजार करने पहुंचे थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल को सोमी टेंट हाउस के कार्यालय के सामने सुरक्षित समझकर खड़ी की थी।
बताया जाता है कि बाजार से लौटने के दौरान जब लोकेश अपनी बाइक लेने पहुंचे, तो वह वहां से गायब थी। पहले तो उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। चोरी हुई बाइक का नंबर जेएच 05 सीजी 4264 बताया जा रहा है।
घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल सिदगोड़ा थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज करायी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए उनकी बाइक बरामद करने की मांग की है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की बात कही जा रही है।

