
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर के बास्केटबॉल कोर्ट में फ्लडलाइट्स का उद्घाटन किया गया. इससे युवा खिलाड़ियों को अपने खेल के प्रति जुनून को आगे बढ़ाने के लिए एक सुरक्षित और बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा. जमशेदपुर में वर्तमान में सामुदायिक स्तर पर केवल दो बास्केटबॉल कोर्ट-सोनारी और धातकीडीह -उपलब्ध में हैं, जिन्हें टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा विकसित किया गया है.
इस कारण ये दोनों केंद्र स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते हैं. केवल धातकीडीह में ही 82 बच्चे नियमित रूप से सुबह और शाम के सत्रों में अभ्यास करते हैं. स्कूल जाने वाले कई छात्रों के लिए शाम का सत्र ही अभ्यास का एकमात्र समय होता है, जो अक्सर सूर्यास्त के बाद तक जारी रहता है.
