उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील के वेंडर एसएनएस इंडस्ट्रीज के ठेका मजदूर सत्यनारायण निषाद की मृत्यु पर वेंडर प्रबंधन के अधिकारी विजय वर्मा और मजदूर प्रतिनिधियों के बीच 15 लाख रूपये मुआवजा और 50 हजार रुपए दाह संस्कार के लिए देने पर सहमति बनने के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया. भविष्य में मृतक के एक आश्रित को भी एसएनएस इंडस्ट्रीज में नौकरी देने पर भी सहमति बनी. उल्लेखनीय है कि भक्तिनगर, बर्मामाइंस निवासी सत्यनारायण निषाद की विगत मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई थी. वे बी शिफ्ट की ड्यूटी समाप्त कर कंपनी गेट से आउट पंच करने के बाद जैसे ही बाहर निकले, अचानक बेहोश होकर गिर पड़े. तत्पश्चात कंपनी के सुरक्षाकर्मियों एवं अधिकारियों द्वारा उन्हें तुरंत टीएमएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बुधवार को परिजनों के साथ जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ ने 20 लाख रुपए मुआवजा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था, लेकिन सहमति नहीं बनी थी. गुरुवार को फिर वार्ता हुई और सहमति बनी.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement


