
उदित वाणी, जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व जोन के मॉडल स्टेशन टाटानगर सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों की सफाई व्यवस्था को और दुरुस्त करने के लिए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है. अब तक स्टेशन की साफ-सफाई की जिम्मेदारी कमर्शियल और हेल्थ विभाग के संयुक्त नियंत्रण में थी, लेकिन हाल के महीनों में रेलवे ने एक नया विभाग -ईएनएचएम (एनवायरनमेंट एंड हाउसकीपिंग मैनेजमेंट) -गठित किया है.
नई व्यवस्था के तहत यात्रियों को बेहतर स्वच्छता और पर्यावरण अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा. सूत्रों के अनुसार, टाटानगर समेत जोन के विभिन्न स्टेशनों पर सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी के लिए मंडल और जोनल स्तर पर अलग-अलग टीमें गठित की जाएंगी.
रेलवे का मानना है कि इस नई पहल से न केवल स्टेशनों की साफ-सफाई में सुधार होगा, बल्कि यात्रियों को भी एक स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक वातावरण का अनुभव मिलेगा.
(Indian Railways ENHM department, Tatanagar railway station cleanliness initiative, South Eastern Zone, railway hygiene upgrade, Environment and Housekeeping Management ENHM railway)

