
उदित वाणी, रांची : आज झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में नव प्रोन्नत झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नव प्रोन्नत अधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी.
राज्य विकास में योगदान और आगे की जिम्मेदारियां
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक आपने जिस तरह अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है, आगे भी पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ राज्य के विकास को गति दें. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कल्याणकारी योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं का समाधान करना आपके कर्तव्यों में शामिल है. आपके सहयोग से ही राज्य का सर्वांगीण विकास संभव है.
नव प्रोन्नत आईएएस अधिकारियों की सूची
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले नव प्रोन्नत आईएएस अधिकारियों में श्री दिलेश्वर महतो, श्री इश्तियाक अहमद, श्री विद्यानंद शर्मा पंकज, श्रीमती संगीता लाल, श्री रोबिन टोप्पो, श्री अनिलसन लकड़ा, श्री अरुण कुमार सिंह, श्री नागेंद्र पासवान, श्री आसिफ इकराम, श्री नीरज कुमार सिंह, श्री जुल्फिकार अली, श्रीमती अर्चना मेहता और श्री आलोक शिकारी कच्छप शामिल थे.

