
उदित वाणी रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आगामी असम चुनाव के साथ-साथ झारखंड में चल रहे विभिन्न विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में दोनों पक्षों ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और विकास से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया।
मुलाकात के दौरान असम जातीय परिषद के अन्य सदस्य और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
Advertisement
<

