
उदित वाणी रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद गौरव गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न राजनीतिक और विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में आगामी असम विधानसभा चुनाव की राजनीतिक परिस्थितियों के साथ-साथ झारखंड में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी बातचीत हुई।

मुलाकात के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह और झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू भी मौजूद रहे।
इस शिष्टाचार भेंट को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर की राजनीतिक परिस्थितियों पर विचार-विमर्श किया गया।

