
उदित वाणी, जमशेदपुर : पिछले 4-5 दिनों से एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत गोकुलनगर में लावारिश हालत में घूम रही एक महिला को पुलिस ने मंगलवार को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया.
अस्पताल लेकर पहुंचे एएसआई एनबी सिंह ने बताया कि आज सूचना मिली कि एक महिला (उम्र करीब 25 वर्ष) क्षेत्र में घूम रही है और वह अपना नाम-पता कुछ भी बोल नहीं पा रही है. एमजीएम थाना की महिला आरक्षी के साथ उसे अस्पताल पहुंचाया गया ताकि इलाज के बाद उसकी याद्दाश्त लौट सके और उसे अपने परिजनों तक सकुशल पहुंचाया जा सके.
स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस मानवीय कार्य की खूब प्रशंसा की.
Advertisement
<

