
उदित वाणी, पोटका : रंकिणी मंदिर जादूगोड़ा के समीप बीरीगोड़ा में हाइवा और कार की जोरदार भिड़ंत से कार सवार तीन व्यक्ति घायल हो गए. इनमें एक की हालत गंभीर है. घटना मंगलवार अपराह्न की है.
घायलों की जानकारी
हल्दीपोखर निवासी समाप्त पालित (चालक), जयदेव पालित और देवाशीष कैवर्त जादूगोड़ा से घर लौट रहे थे. हाता की ओर से आते हाइवा ने कार को ठोकर मारी. इससे समाप्त पालित को सिर व हाथ में गंभीर चोट लगी. जयदेव और देवाशीष भी जख्मी हुए.
अस्पताल में उपचार
गंभीर समाप्त पालित को टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती किया गया. जयदेव व देवाशीष का यूसिल अस्पताल जादूगोड़ा में इलाज चल रहा है. सूचना पर पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोपो पुलिस बल के साथ पहुँचे तथा घायलों को भेजा.
Advertisement
<

