
उदित वाणी, जमशेदपुर : यात्रियों के लिए परेशानी भरी खबर है कि कांताबाजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस का परिचालन शनिवार को रद्द रहेगा, जबकि शुक्रवार को हावड़ा से कांताबाजी जाने वाली ट्रेन भी नहीं चली. अप और डाउन दोनों फेरे प्रभावित होने से टाटानगर, खड़गपुर, कोल्हान और ओडिशा के विभिन्न स्टेशनों पर यात्रा करने वाले सैकड़ों लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा.
रेलवे सूत्रों के अनुसार, इस्पात एक्सप्रेस पिछले कई महीनों से लगातार घंटों देरी से चल रही थी. इसी को देखते हुए एक फेरा रद्द कर परिचालन समय में सुधार की कोशिश की जा रही है. हालांकि, इस फैसले का सीधा असर यात्रियों पर पड़ा है.
ट्रेन रद्द होने की सूचना मिलते ही टाटानगर समेत कई स्टेशनों पर यात्रियों ने अपने टिकट रद्द कराए. अचानक हुए इस बदलाव से खासकर दैनिक यात्रियों और जरूरी काम से सफर करने वालों की परेशानी बढ़ गई है.

