उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन की कार्यकारी समिति की महत्वपूर्ण बैठक 29 मई (शुक्रवार) को सुबह नौ बजे से यूनियन भवन में आयोजित हो रही है. यूनियन ऑफिस में होने वाली इस बैठक के बारे में टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश कुमार सिंह ने नोटिस जारी किया है.
इस बैठक के एजेंडों में कर्मचारियों के होने वाले ग्रेड पर चर्चा होंगी. इसके अलावा एक दिसंबर 2025 को हुई पिछली कार्यकारी समिति की बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की जाएगी. साथ ही अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर 2025 तथा जनवरी 2026 के अकाउंट्स का विवरण रखा जाएगा. इस बैठक को लेकर सभी कार्यकारी सदस्यों को समय पर बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है. यह बैठक यूनियन के संगठनात्मक कार्यों, वित्तीय स्थिति और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए आयोजित की जा रही है.

