उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील ने महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव की घोषणा की है. राजेश कुमार सिन्हा को चीफ एंटरप्राइज आईटी सर्विसेज एंड डिजिटल, कॉर्पोरेट फंक्शंस (डिजिग्नेट) नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति एक जून 2026 से प्रभावी होगी. प्रणब कुमार मिश्रा, चीफ एंटरप्राइज आईटी सर्विसेज एंड डिजिटल, 38 वर्षों से अधिक की सेवा के बाद 1 अक्टूबर 2026 को सुपरएन्यूएशन (रिटायरमेंट) पर जा रहे हैं.
राजेश कुमार सिन्हा वर्तमान में चीफ आईटी डिजिटल एंड सप्लाई चेन के पद पर कार्यरत हैं. वे 1 अक्टूबर 2026 से पूर्ण रूप से प्रणब कुमार मिश्रा का उत्तराधिकारी बनेंगे. वे चीफ इंफॉर्मेशन ऑफिसर को रिपोर्ट करेंगे और जमशेदपुर से ही अपना कार्य जारी रखेंगे. टाटा स्टील के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन ने राजेश कुमार सिन्हा को नए पद पर शुभकामनाएं दी हैं और कहा कि कंपनी परिवार उनके नए दायित्व में सफलता की कामना करता है. यह बदलाव टाटा स्टील की डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और आईटी सेवाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.


