उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील लिमिटेड ने 22 मई 2026 को स्टॉक एक्सचेंजों (बीएसई और एनएसई) को सूचित किया है कि कंपनी 27 मई को 360 ONE Capital (B&K) के 16वें वार्षिक निवेशक सम्मेलन “TRINITY INDIA 2026” में भाग लेगी. यह बैठक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) के लिस्टिंग ऑब्लिगेशन एंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट रेगुलेशंस, 2015 के अनुसार सूचित की गई है. यह जानकारी कंपनी के सचिव और लीगल ऑफिसर परवथीसम कंचिनाधम की ओर से दी गई है. यह आयोजन टाटा स्टील की भविष्य की रणनीति, वित्तीय प्रदर्शन और निवेशकों के साथ संवाद को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
Advertisement
<


