
उदित वाणी, जमशेदपुर : लौहनगरी के खूँटाडीह, सोनारी स्थित आरएमएस हाई स्कूल अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज, 5 अप्रैल 2026 को अपना सिल्वर जुबली (रजत जयंती) समारोह आयोजित करने जा रहा है. राजस्थान मैत्री संघ द्वारा संचालित यह विद्यालय अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता और सेवा के 25 सफल वर्षों का उत्सव मनाएगा.
कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ:
यह भव्य समारोह बिष्टुपुर स्थित एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6:00 बजे से होगी. प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों और अभिभावकों से शाम 5:45 बजे तक अपना स्थान ग्रहण करने का अनुरोध किया गया है.
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति:
समारोह को और भी खास बनाने के लिए शिक्षा और खेल जगत की जानी-मानी हस्तियाँ शिरकत करेंगी. मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता: डॉ. सुनीता मुखर्जी (लाइफ कोच, पूर्व आई ए एस एवं संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की पूर्व प्रमुख).सम्मानित अतिथि : सौरभ तिवारी (पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं सचिव, झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन).
प्रबंधन की तैयारी: विद्यालय की प्राचार्या डॉ. परिणीता शुक्ला और राजस्थान मैत्री संघ के अध्यक्ष संजय केडिया ने बताया कि विद्यालय के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है. इस अवसर पर विद्यालय के सफर को दर्शाते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी. उन्होंने बताया कि यह एक प्रवेश-पास आधारित कार्यक्रम है. सभी आमंत्रित सदस्यों को अपने साथ एंट्री पास लाना अनिवार्य है.

