
उदित वाणी, जमशेदपुर : नगरपालिका चुनाव के तहत मानगो नगर निगम महापौर पद के लिए कुल 16, जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष के लिए कुल 10, चाकुलिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल 04 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा.
नामांकन के अंतिम दिन मानगो नगर निगम में महापौर पद के लिए कुल 11, जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 4 तथा चाकुलिया नगर पंचायत के लिए 1 अभ्यर्थियों ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष प्रपत्र दाखिल किया.
मानगो महापौर पद के 16 दावेदार:
सुधा गुप्ता, कुमकुम श्रीवास्तव, जेबा कादरी, शाबाना बानो, शाइसता परवीन उर्फ जेबा खान, बनिता सहाय, राईमुनी सुण्डी, काकोली माहतो, इंदिरा सुन्डी, संध्या सिंह, लक्की सिंह, पार्वती देवी, प्रतिभा रानी, सुशीला सिंह, अनिता देवी, सोनामुनी सोरेन ने नामांकन दाखिल किया.
जुगसलाई अध्यक्ष पद के 10 दावेदार:
आरती चौधरी, जसप्रीत कौर, नौशीन खान, इंदू देवी, नीलूफर हुसैन, नूतन सिंह, डॉली मल्लिक, मुस्सर्रत खातुन, बलबीर कौर, रिंकु सिंह ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किया.
चाकुलिया अध्यक्ष पद के 4 दावेदार:
संध्या रानी सरदार, चन्दना मुर्मू, सोमवारी सोरेन, शिलावती टुडू ने अध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरा.
स्क्रुटनी 5 फरवरी तथा नाम वापसी 6 फरवरी को.

