
उदित वाणी, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन, अग्रवाल युवा मंच जमशेदपुर एवं मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में 12 अप्रैल 2026, रविवार को प्रातः 8 बजे से साकची स्थित अग्रसेन भवन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा.
1000 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य
पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि इस मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का लक्ष्य इस बार 1000 यूनिट रक्त संग्रह करना निर्धारित किया गया है. उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 650 यूनिट रक्त एकत्र हुआ था, जबकि इस बार नया इतिहास रचने का संकल्प लिया गया है. उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस पुनीत कार्य में भाग लेने की अपील की.
“एक बूंद रक्त, जीवन की संजीवनी”
आयोजकों ने कहा कि एक बूंद रक्त किसी के जीवन को बचा सकती है, इसलिए रक्तदान मानवता का सबसे बड़ा धर्म है. लोगों से आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करने का आह्वान किया गया.
रक्तदाताओं को मिलेगा हेलमेट
शिविर में भाग लेने वाले प्रत्येक रक्तदाता को प्रोत्साहन स्वरूप हेलमेट उपहार में दिया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग रक्तदान के लिए प्रेरित हों.
सामाजिक संस्थाओं का सहयोग
यह कार्यक्रम रचना फाउंडेशन एवं चंदूलाल भालोटिया सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है.
आयोजन को सफल बनाने में जुटी टीम
कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, मंटूलाल अग्रवाल, अजय भालोटिया, अश्विनी अग्रवाल, मयूर संघी, प्रांजल सरावगी, प्रकाश बजाज, हेमंत गुप्ता, अनूप शर्मा समेत कार्यक्रम संयोजक सुरेश शर्मा लिप्पू, अमित अग्रवाल एवं रक्तदान संयोजक हेमंत अग्रवाल सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं.

