
पटमदा: बोड़ाम प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, गौरडीह में बाल कल्याण संघ के तत्वावधान में आयोजित प्रवेशोत्सव में करीब 150 बच्चों ने भाग लिया। जागरूकता रैली निकालकर “हर बच्चा स्कूल जाए” जैसे नारों से पूरे गांव में शिक्षा का संदेश फैलाया गया। रैली के बाद टीम व शिक्षकों ने घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक किया, जिसके परिणामस्वरूप 7 बच्चों का नामांकन कराया गया। इनमें कक्षा 8 में 4, कक्षा 5 में 1 और कक्षा 3 में 2 बच्चे शामिल हैं। शिक्षक शरत चंद महतो ने बताया कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर बच्चे तक पहुंचाना जरूरी है। वहीं बाल कल्याण संघ ने पूरे प्रखंड में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
Advertisement
<

