उदितवाणी, जमशेदपुर: आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में पांच दिवसीय वैल्यू ऐडेड कोर्स की शुरुआत की गई. यह कार्यक्रम इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन के छात्र-छात्राओं के लिए विभाग द्वारा आयोजित की गई है.
इस ट्रेनिंग प्रोग्राम का विषय है इंटरनेट ऑफ थिंग्स और इसके अनुप्रयोग. इस ट्रेनिंग प्रोग्राम की खास बात यह है कि इन पांच दिनों में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग के सीनियर छात्रों द्वारा ही जूनियर छात्रों को ट्रेनिंग देनी है. कार्यक्रम आज से शुरू हुआ जो 3 दिसंबर तक चलेगा.
इस दौरान विभागाध्यक्ष डॉ राकेश कुमार ने बताया कि इससे आने वाले समय में बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे. कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष के अलावा प्रो सुशांत मोहंती, डॉ शालिनी कुमारी, प्रो आनंद मोहन, प्रो दीपक कुमार, प्रो शांतिमोय मंडल सहित अन्य मौजूद थे.


