
उदित वाणी, जमशेदपुर: आरवीएस एकेडमी डिमना रोड के प्रांगण में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले बिहार के वीर योद्धा बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई.
बाबू वीर कुंवर सिंह जी को 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के महानायक के रूप में माना जाता है, जिन्होंने 80 वर्ष की अवस्था में भी अंग्रेजों के सामने घुटने नहीं टेके. इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन बिंदा सिंह ,उप प्रधानाचार्या अनीता तिवारी शिक्षक गण एवं विद्यार्थी मौजूद थे.
सर्वप्रथम विद्यालय के चेयरमैन बिंदा सिंह ने अपने संबोधन भाषण में बाबू वीर कुंवर सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला और सभी बच्चों को उनके जैसा निडर और स्वतंत्रता प्रेमी बनने की प्रेरणा दी. उप प्रधानाचार्य अनीता तिवारी द्वारा बच्चों को वीर कुंवर सिंह के जैसा बनने एवं उनसे प्रेरणा लेने की बात कही.
इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा भाषण, कविता एवं बाबू कुंवर सिंह जी के जीवन पर आधारित लघु नाटिका को प्रस्तुत किया गया. बच्चों द्वारा प्रस्तुत नाटक में सारी बातें जीवंत हो उठी. इस कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन विद्यालय के हिंदी क्लब द्वारा किया गया.

Advertisement
<

