
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल और नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी), जमशेदपुर के बीच आज एक एमओयू हुआ. एनआईटी, जमशेदपुर के सभी स्टूडेंटस, शिक्षक, शिक्षकेतर एवं भूतपूर्व कर्मचारियों के उपचार की सुविधा प्रदान करने हेतु उक्त एग्रीमेंट हुआ. इस मौके पर नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल के प्राचार्य डॉ के एन सिंह, सोसायटी के चेयरमैन एम के झा एवं अस्पताल प्रशासक के के सिंह तथा एनआईटी के डायरेक्टर डॉ गौतम सूत्रधर, रजिस्ट्रार डॉ सरोज सारंगी तथा डॉ प्रो एम ए हसन उपस्थित थे.
Advertisement
<

