
उदित वाणी, पाकुड़ : मालपहाड़ी थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
6 मार्च को दर्ज हुआ था मामला
पुलिस के अनुसार 6 मार्च को मालपहाड़ी थाना में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई गई थी. शिकायत मिलते ही थाना में कांड दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई.
एसआईटी का किया गया गठन
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया. गठित टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

