
उदित वाणी, जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा, झारखंड आईटी सेल के पूर्व प्रदेश प्रभारी शेखर कुमार (जमशेदपुर) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर हर्ष व्यक्त किया है. उन्होंने भाजपा ओबीसी मोर्चा झारखंड के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष और हजारीबाग के निवासी अमरदीप यादव को झारखंड भाजपा का प्रदेश मंत्री नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं दी हैं.
संगठन को मिलेगी नई मजबूती
प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से शेखर कुमार ने कहा कि अमरदीप यादव एक अनुभवी नेता हैं. उन्हें प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह का विषय है. उनके संगठनात्मक कौशल का लाभ पूरे प्रदेश को मिलेगा.
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का जताया आभार
इस नियुक्ति पर शेखर कुमार ने झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू (Aditya Sahu) के प्रति भी कृतज्ञता प्रकट की. उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने अमरदीप यादव जी की कार्यक्षमता और निष्ठा पर विश्वास जताते हुए उन्हें प्रदेश मंत्री के पद से सुशोभित किया है, इसके लिए पूरा कार्यकर्ता समूह उनका आभारी है.

