उदित वाणी रामगढ़ : रामगढ़ पुलिस को मिली है बड़ी सफलता रामगढ़ जिला के पतरातू अनुमंडल क्षेत्र में लगातार राहुल दुबे गैंग के द्वारा रंगदारी और लेवी की मांग को लेकर इंडस्ट्रियल एरिया में दहशक फैलाने का कार्य किया जा रहा था, मार्च महीने में राहुल दुबे गैंग के द्वारा अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री, ऑसम दूध फैक्ट्री, सहित रेल निर्माण कार्य में लगी कंपनी के साइट पर राहुल दुबे गैंग के द्वारा लेवी की मांग को लेकर लगातार फायरिंग की घटना कौन अंजाम दिया गया था.
रामगढ़ पुलिस लगातार राहुल दुबे गिरोह को कमर तोड़ने में लगी थी, रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर पतरातू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नेट टीम वर्क बनाकर लगातार राहुल दुबे के खिलाफ काम कर रही थी, पतरातू एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा ने एसआईटी टीम गठित कर राहुल दुबे के सात अपराधी को गिरफ्तार किया गया है,
पकड़े गए अपराधी में से एक नाबालिक है ओर 6 बालिक है, पकड़े गए 6 अपराधी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेजा और एक को मुक्त किया गया है, एसपी ने प्रेस वार्ता में कहां की पकड़े गए अपराधी के पास एक पिस्टल लगभग 40 राउंड जिंदागोली, दो अपाची और 6 एंड्राइड मोबाइल बरामद किया गया है..


