उदित वाणी जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित नगर परिषद बाजार के यूनिक कलेक्शन कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में पूर्वी सिंहभूम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए कांड में शामिल दो और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सन्नी सिंह उर्फ सन्नी सिंह सरदार (पांडेय मुहल्ला, जुगसलाई) और सागर उपाध्याय (आदर्शनगर, मनीफीट, टेल्को) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने पूछताछ में खुद को मनीष सिंह गिरोह का सदस्य बताया है और घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। सन्नी सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। गौरतलब है कि 15 मई 2026 को पांच अज्ञात अपराधियों ने मरून रंग की वैगनआर कार से पहुंचकर यूनिक कलेक्शन दुकान पर रंगदारी नहीं देने और वर्चस्व कायम करने के उद्देश्य से फायरिंग की थी। इस मामले में जुगसलाई थाना कांड संख्या 39/26 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
इससे पहले पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ आर्यन, राहुल सिंह उर्फ बड़कू, हरप्रीत सिंह भामराह उर्फ हैप्पी, राहुल सिंह उर्फ गेटलू, बानेश्वर नामता उर्फ मानस और अंकित खटिक उर्फ अंकित सोनकर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। साथ ही घटना में प्रयुक्त मरून रंग की वैगनआर कार, चार देशी पिस्टल, खोखा, जिंदा गोलियां और अन्य सामान भी बरामद किए जा चुके हैं।
इस मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता को लेकर अनुसंधान और छापेमारी लगातार जारी


