उदित वाणी,जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने आज नई दिल्ली में देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को सरकार के प्रमुख के रूप में सफलतापूर्वक 8,931 दिन पूर्ण करने के ऐतिहासिक मील के पत्थर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान आदित्य साहू ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते प्रधानमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट किया और झारखंड के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। सांसद साहू ने आगामी संगठन कार्यों और राज्य की राजनीतिक स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री से महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त किया। यह मुलाकात झारखंड भाजपा के लिए सांगठनिक दृष्टिकोण से भी काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


