
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील में सांगठनिक बदलाव के तहत हेड स्तर के दो अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है. इस संबंध में अलग-अलग जारी सर्कुलर के मुताबिक मनीष कुमार मिश्रा, हेड कमर्शियल ओएमक्यू प्रोजेक्ट्स, जोडा से काम करेंगे. वे कार्यात्मक रूप से चीफ कैपेक्स प्रोक्योरमेंट को और प्रशासनिक रूप से चीफ पीएंडसी वेस्ट बोकारो सस्टेनेंस एंड ग्रोथ को रिपोर्ट करना जारी रखेंगे.
यह बदलाव 2 अप्रैल से प्रभावी हो गया है. इसी तरह ए.सुरेश, प्रधान वैज्ञानिक, आर-थ्री प्रोसेस रिसर्च का स्थानांतरण हेड साइंटिफिक सर्विसेज़ टीएसएम साइंटिफिक सर्विसेज़ के पद पर किया जा रहा है. वे कार्यात्मक रूप से चीफ़ साइंटिफिक सर्विसेज़ एवं प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और कार्यान्वयन को रिपोर्ट करेंगे और मेरामंडली से कार्य करेंगे. यह बदलाव 15 अप्रैल से प्रभावी होगा.

