उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील में तीन अधिकारियों को आईएल थ्री ग्रेड में प्रोन्नति देते हुए हेड के पद पर नियुक्त किया गया है. इसके लिए अलग-अलग सर्कुलर जारी किया गया है. जारी सर्कुलर के मुताबिक नीलांबर भौत्रा को मेरामंडली प्लांट के पावर सिस्टम में हेड वाटर, एयर एंड एचवीएसी ऑपरेशंस के पद पर नियुक्त किया गया है. यह सर्कुलर 1 फरवरी से लागू होगा. इसी तरह जितेंद्र कुमार मिश्रा को आइएल थ्री ग्रेड में प्रोन्नति देते हुए कलिंगानगर में हेड मेकेनिकल मेंटेनेंस एंड यूटिलिटीज, पावर सिस्टम बनाया गया है. यह आदेश 15 जनवरी से प्रभावी होगा. इसके अलावा एक अन्य सर्कुलर के मुताबिक सब्यसाची मोहंती को भी आईएल थ्री ग्रेड में प्रोन्नति देते हुए हेड मेकेनिकल मेंटेनेंस यूटिलिटीज (मल्टीपल पोजीशन एंड लोकेशन) बनाया गया है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


