
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा पावर, भारत की प्रमुख एकीकृत विद्युत कंपनियों में से एक और टाटा समूह का हिस्सा, ने आज घोषणा की कि वह पूरे उद्यम स्तर पर डेटाब्रिक्स प्लेटफॉर्म को अपनाएगी. इससे कंपनी के सभी बिजनेस क्लस्टरों में डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित परिवर्तन तेज होगा, परिचालन दक्षता बढ़ेगी, निर्णय लेने की प्रक्रिया स्मार्ट बनेगी और डिजिटल इनोवेशन को नई गति मिलेगी. टाटा पावर, इनर्जी ट्रांजिशन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है. इसमें नवीकरणीय ऊर्जा एकीकरण, स्मार्ट ग्रिड और बढ़ते बी2सी पोर्टफोलियो शामिल हैं. कंपनी अब एक आधुनिक, एकीकृत डेटा और एआई प्लेटफॉर्म तैयार कर रही है, जो उसके अगले चरण के विकास को शक्ति प्रदान करेगा.
आधुनिक डेटा फाउंडेशन तैयार होगा
यह प्लेटफॉर्म स्मार्ट ग्रिड मैनेजमेंट, उन्नत पावर प्लानिंग एवं ऑप्टिमाइजेशन, बिलिंग और संग्रह में सुधार, नवीकरणीय ऊर्जा की सटीक पूर्वानुमान, सोलर मैन्युफैक्चरिंग और रूफटॉप बिजनेस में परिचालन उत्कृष्टता तथा ग्राहकों को एकीकृत अनुभव देने में मदद करेगा. डेटाब्रिक्स के माध्यम से टाटा पावर पारंपरिक डेटा वेयरहाउस और बिखरी हुई एनालिटिक्स सिस्टम से आगे बढ़कर आधुनिक डेटा फाउंडेशन तैयार करेगी. यह प्लेटफॉर्म बड़े पैमाने पर डेटा प्रोसेसिंग, रीयल-टाइम इनसाइट्स, एडवांस्ड एनालिटिक्स, एआई और एजेंट्स को सपोर्ट करेगा. सुरक्षा और गवर्नेंस के मजबूत ढांचे के साथ डेटा इंजीनियरिंग, एनालिटिक्स और एआई को एक ही स्केलेबल प्लेटफॉर्म पर एकीकृत किया जाएगा. इससे एज, ऑपरेशनल और एंटरप्राइज डेटा को जोड़ा जा सकेगा, साइलो समाप्त होंगे और पूरे संगठन में डेटा आधारित निर्णय तेजी से लिए जा सकेंगे.
जीनिए एआई एजेंट
इस परिवर्तन की एक प्रमुख विशेषता डेटाब्रिक्स का जीनिए (Genie) एआई एजेंट है. यह किसी भी कर्मचारी को नेचुरल लैंग्वेज में डेटा से बात करने की सुविधा देता है और तुरंत विश्वसनीय जवाब प्रदान करता है. इससे इनसाइट्स, डैशबोर्ड और एनालिटिक्स जल्दी तैयार हो सकेंगे तथा बेहतर निर्णय तेजी से लिए जा सकेंगे.
बुद्धिमान इनर्जी इकोसिस्टम बनेगा
टाटा पावर के सीईओ एवं एमडी डॉ. प्रवीर सिन्हा ने कहा, “डेटाब्रिक्स के साथ यह साझेदारी हमारे भविष्य-तैयार, बुद्धिमान ऊर्जा इकोसिस्टम बनाने की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. डेटा और एआई की शक्ति का उपयोग करके हम अपनी डिजिटल नींव को मजबूत कर रहे हैं, जिससे स्मार्टर ऑपरेशंस, नवीकरणीय ऊर्जा एकीकरण में तेजी और अधिक चुस्त, ग्राहक-केंद्रित समाधान मिलेंगे. इससे भारत का एक लचीला और सतत विद्युत क्षेत्र बनेगा.”
टाटा पावर को स्मार्ट बनाएगा
डेटाब्रिक्स के वाइस प्रेसिडेंट फील्ड इंजीनियरिंग (एपीजे) निक ईयर्स ने कहा, “ऊर्जा क्षेत्र गहन परिवर्तन से गुजर रहा है और डेटा व एआई इसके केंद्र में हैं. डेटाब्रिक्स और टाटा पावर मिलकर एक एकीकृत और स्केलेबल प्लेटफॉर्म बना रहे हैं, जिसमें डेटा, ऐप्स, एनालिटिक्स और एआई एजेंट्स शामिल हैं. इससे तेज इनोवेशन और अधिक लचीले, डेटा-चालित ऊर्जा सिस्टम बनेंगे. यह टाटा पावर को ऊर्जा वितरण को ऑप्टिमाइज करने और बड़े पैमाने पर स्मार्ट, सतत निर्णय लेने में सक्षम बनाएगा.”टाटा पावर आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक क्षेत्रों में ग्राहकों के ऊर्जा व्यवहार को बदल रही है. ग्राहक अब केवल ऊर्जा उपभोक्ता नहीं रह गए हैं, बल्कि सक्रिय भागीदार बन रहे हैं। वे अपनी ऊर्जा खपत को ऑप्टिमाइज कर ग्रिड की लचीलापन, दक्षता और सतत ऊर्जा इकोसिस्टम में योगदान दे रहे हैं. यह साझेदारी टाटा पावर को डेटा और एआई के माध्यम से भारत के इनर्जी ट्रांजिशन को तेज करने में मजबूती प्रदान करेगी.

