

संजय प्रसाद
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में हाल ही में हुए वेतन समझौते (ग्रेड रिवीजन) के बाद कंपनी को अगले चार साल में कर्मचारियों के वेतन पर लगभग 192 करोड़ का अतिरिक्त भार आएगा. यह गणना कंपनी के वर्तमान मैनपावर के आधार पर है.
केवल अप्रैल माह में ही कंपनी पर 26.58 करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ेगा, क्योंकि इस माह से कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा. यही नहीं सारे कर्मचारियों को इस माह एकमुश्त 25 हजार रूपए की राशि भी मिलेगी, जिसपर लगभग 18.13 करोड़ रूपए लगेगा. इसके अलावा इस माह बाकी बचे 650 बाई सिक्सकर्मियों के वेतन में भी 5 हजार रूपए की बढ़ोतरी हो जाएगी. मई माह से केवल 19750 का 55 फीसदी हिस्सा 10862 रूपए वेतन के साथ मिलेगा. वित्तीय वर्ष 2027 से कर्मचारियों के वेतन पर ऐसे वित्तीय बोझ बढ़ेगा. कंपनी के 7321 स्थायी कर्मचारियों के वेतन में चार साल में 19750 रुपये की कुल बढ़ोतरी होगी. इस बढ़ोतरी का 55 प्रतिशत हिस्सा अप्रैल माह में + एकमुश्त 25,000 रुपये और 650 टेम्परेरी कर्मचारियों को 5,000 रुपए मिलेंगे.
मुख्य घटक और गणना
1. स्थायी कर्मचारियों (7321) की बढ़ोतरी:
कुल बढ़ोतरी प्रति कर्मचारी: 19,750 (4 साल में)
अप्रैल माह में बढ़ोतरी (55 प्रतिशत): 14,45,89,750 × 0.55 = 7,95,24,362 (लगभग ₹7.95 करोड़)
2. अप्रैल माह में एकमुश्त राशि (लंपसम):
प्रति स्थायी कर्मचारी: 25,000 (अप्रैल वेतन के साथ)
कुल: 7321 × 25,000 = 18,30,25,000 (18.30 करोड़)
3. अप्रैल माह में टेम्परेरी कर्मचारियों (650) की बढ़ोतरी
प्रति कर्मचारी: 5,000
कुल: 650 × 5,000 = 32,50,000 (32.5 लाख)
अप्रैल माह में कुल वित्तीय भार:
1. स्थायी कर्मचारियों की 55 प्रतिशत बढ़ोतरी: 7,95,24,362
2. एकमुश्त 25,000 रुपये: 18,30,25,000
3. टेम्परेरी कर्मचारियों की बढ़ोतरी: 32,50,000
कुल राशि-7,95,24,362 + 18,30,25,000 + 32,50,000 = 26,57,99,362 (लगभग 26.58 करोड़)
कुल 12 माह के वेतन पर कितना खर्च
एक कर्मचारी के वेतन पर पहले साल खर्च– 12 महीने (पहला साल) प्रति माह10,862 की बढ़ोतरी यह कुल 19,750 की 4 साल की बढ़ोतरी का हिस्सा है (55 प्रतिशत पहले साल में).
गणना के मुख्य बिंदु:
1. पहले साल की कुल बढ़ोतरी प्रति कर्मचारी: 10,862 × 12 = 1,30,344
(7321 कर्मचारियों पर खर्च–अप्रैल में 26.58 और मई से मार्च 27 तक 11 माह के वेतन पर 87.50 करोड़) पहले साल कर्मचारियों पर कुल भार-114 करोड़ के करीब)
2. दूसरे साल की कुल बढ़ोतरी प्रति कर्मचारी-2962×12=35544 रूपए
(7321 कर्मचारियों पर खर्च-26,0217624)
3. तीसरे साल की कुल बढ़ोतरी प्रति कर्मचारी-2962×12=35544 रूपए
(7321 कर्मचारियों पर खर्च-26,0217624)
4. चौथे साल की कुल बढ़ोतरी प्रति कर्मचारी-2962×12=35544 रूपए
(7321 कर्मचारियों पर खर्च-26,0217624)

