
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स लिमिटेड के जमशेदपुर प्लांट ने अपने कर्मचारियों के लिए वेरिएबल डियरनेस अलाउंस (वीडीए) में बढ़ोतरी की घोषणा की है. कंपनी द्वारा जारी सर्कुलर (रेफ. नं. पीओ/डी/30/63, दिनांक 05/03/2026) के अनुसार, ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (बेस 1960=100) के आधार पर वेरिएबल डियरनेस अलाउंस को संशोधित किया गया है, जो 1 मार्च 2026 से प्रभावी है.
किस माह कितना प्वाइंट्स
नवंबर 2025: 9742.46 पॉइंट्स
दिसंबर 2025: 9742.46 पॉइंट्स
जनवरी 2026: 9768.75 पॉइंट्स
तीन महीनों (नवंबर 2025, दिसंबर 2025 और जनवरी 2026) का औसत: 9751.22 पॉइंट्स
राउंड ऑफ करके: 9751 पॉइंट्स
पिछले तिमाही में जिस इंडेक्स पर डीए दिया जा रहा था: 9688 पॉइंट्स
63 पॉइंट्स की बढ़ोतरी
इस 63 पॉइंट्स की वृद्धि के कारण, 1 मार्च 2026 से शुरू होने वाली तिमाही के लिए वेरिएबल डियरनेस अलाउंस में 126 प्रति कर्मचारी की अतिरिक्त राशि का भुगतान किया जाएगा.कंपनी ने स्पष्ट किया है कि वेरिएबल डियरनेस अलाउंस में यह संशोधन अगली बार जून 2026 से प्रभावी होगा, जो फरवरी 2026, मार्च 2026 और अप्रैल 2026 के महीनों के औसत इंडेक्स पर आधारित होगा. यह बढ़ोतरी महंगाई के आधार पर कर्मचारियों की वेतन संरचना को समायोजित करने के उद्देश्य से की गई है, ताकि इंडस्ट्रियल वर्कर्स की क्रय शक्ति बनी रहे. टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में कार्यरत हजारों कर्मचारियों को इससे सीधा लाभ मिलेगा.

