उदित वाणी, बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मानुषमुडि़या गॉव के प्राचीन शिव मंदिर में 7 दिवसीय गाजन पर्व का गुरुवार को समापन हो गया. इस अवसर पर दोपहर को भोक्ताओं ने गॉव के बड़ा तलाब में नाहा कर पूजारी लालटू पांडा से पूजा करबाये.इसके बाद मंदिर प्रांगण तक गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई . कई भक्ताओं ने जीब में कील घोंप कर ,कमर में रड़ घुसाकर उसमे आग जलाकर और नंगे पांव अंगारों में चलकर शिब के प्रति आस्था दिखाएं.कमिटी के मुताबिक उक्त गॉव की शिवमंदिर सेकड़ो साल पुराणा है. यहां आस पास ग्रामीण पूजा करने आते हैं.शाम को आग में चलकर भक्तों ने हटभक्ति दिखाई.मौके पर मेला भी बैठा है मेले का आनंद लेने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी. मौके पर कई महिलाओं ने संख घंटे बजा कर ,भक्तों को उत्साहित किये. इसके बाद मंदिर पहुंचकर भक्ताओं को लकड़ी की चौखट में झुलाया गया फिर 5 बार परिक्रमा करके मंदिर में प्रवेश किए.ढेर रात को गोरिया भार शोभायात्रा निकाल कर गाजेबाजे के साथ मंदिर तक लाया गया.दोनों गॉव के गाजन कमेटी अनुष्ठान को सफल बनाने में जुटे रहे.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Baharagora : जीभ में कील भोंककर हठभक्ति का दिया परिचय, सात दिवसीय गाजन पर्व का हुआ समापन
Advertisement
<


