Author: Udit Vani

उदित वाणी, कोलकाता : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को पश्चिम बंगाल सरकार को सूचित किया कि भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) के निर्देशानुसार राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों के दोनों चरणों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ), भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) और अन्य राज्यों की सशस्त्र पुलिस शाखाओं सहित अतिरिक्त बलों की 150 कंपनियां तैनात करने का निर्णय लिया गया है. इससे पहले 20 मार्च को चुनाव आयोग ने बताया था कि पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों के दोनों चरणों में सीएपीएफ, आईआरबी और अन्य राज्यों की सशस्त्र पुलिस शाखाओं सहित कुल 2,400 बल कंपनियां तैनात की जाएंगी. अब गृह…

Read More

उदित वाणी, रांची : झारखंड हाईकोर्ट ने चाईबासा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में नाबालिग बच्चों को कथित रूप से एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाए जाने के मामले को बेहद गंभीर मानते हुए राज्य सरकार को जांच की अद्यतन और विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है. न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय की पीठ ने बुधवार को इस मामले में सुनवाई के दौरान राज्य सरकार के रुख पर नाराजगी जताई. अदालत ने कहा कि केवल एफआईआर दर्ज करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि इस गंभीर लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों को कानून के दायरे में लाया जाए. याचिकाकर्ता…

Read More

उदित वाणी, रांची/कोडरमा : झारखंड के रांची और कोडरमा जिलों में बुधवार को अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों के शव संदिग्ध स्थितियों में मिलने सनसनी फैल गई. रांची के रातू थाना क्षेत्र अंतर्गत चटकपुर गांव में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक बंद घर के भीतर एक युवक का शव देखा. मामले की जानकारी मिलते ही रातू थाना प्रभारी आदिकांत महतो पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला हादसा प्रतीत होता है. थाना प्रभारी ने बताया कि जिस घर में युवक का शव मिला है,…

Read More

उदित वाणी, रांची : झारखंड की राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र अंतर्गत हराटांड़ गांव में मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक बेटे ने मामूली पैसों के विवाद में अपने ही पिता की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार देर रात करीब दो बजे की है. मृतक की पहचान गोविंद साहू के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि गोविंद साहू और उनके छोटे बेटे कमल साहू के बीच पैसों को लेकर लंबे समय से…

Read More

उदित वाणी, गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न होटलों में सेक्स रैकेट चलाने की सूचना पर पुलिस की छापेमारी के बाद अनोखा मामला सामने आया है. मौके पर हिरासत में लिए गए चार जोड़ों ने पुलिस और परिजनों की मौजूदगी में शादी करने का फैसला किया. इनमें से एक जोड़े ने तो सड़क पर ही एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर विवाह रचाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के तिवारी इन, एसएनसी और आरडीएस सहित कई होटलों में अवैध गतिविधियों और सेक्स रैकेट का संचालन हो रहा है. इसी…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर के गणमान्य नागरिकों द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में खेल और समाजसेवा जगत की हस्तियों को सम्मानित किया गया. यह कार्यक्रम ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के दफ्तर में आयोजित हुआ, जहाँ सम्मान और सराहना का विशेष माहौल देखने को मिला. प्रमुख हस्तियों का सम्मान और भेंट कार्यक्रम के दौरान धनबाद के गोविंदपुरी थाना प्रभारी, अंतर्राष्ट्रीय कोच एवं बास्केटबॉल से जुड़े जेपी सिंह और समाजसेवी मेहताब आलम को विष्णु प्रसाद राउत द्वारा मोमेंटो और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए बुद्धिजीवियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. कोरोना काल के कार्यों…

Read More

जमशेदपुर: गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत बनमाकड़ी लैम्पस में धान खरीद को लेकर बड़े फर्जीवाड़े का मामला उजागर हुआ है। अनियमितता और कागजी हेराफेरी की गंभीर शिकायतों के बाद जिला आपूर्ति पदाधिकारी जुल्फीकार अंसारी ने सख्त कार्रवाई करते हुए लैम्पस को सील कर दिया है। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब प्रखंड प्रमुख शुभोजीत मुंडा और उप प्रमुख रतन लाल राउत ने लैम्पस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चौंकाने वाली विसंगतियां सामने आईं। प्रमुख के अनुसार, उद्घाटन के दिन वास्तविक रूप से लगभग 800 क्विंटल धान की खरीद हुई थी, जबकि प्रखंड कार्यालय के आधिकारिक रिकॉर्ड में 3418 क्विंटल…

Read More

जमशेदपुर : पोटका प्रखंड के कलिकापुर ग्राम निवासी, झामुमो पोटका प्रखंड कमिटी के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता हितेश भकत की माताजी भारती भकत का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र, परिवारजनों और शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है। बुधवार को पोटका विधायक संजीव सरदार दिवंगत के आवास पहुंचे और अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। विधायक ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान मिले तथा शोक संतप्त परिवार को इस…

Read More

पटमदा: बोड़ाम थाना क्षेत्र स्थित डिमना लेक परिसर में बुधवार शाम करीब 4 बजे आंधी-बारिश के दौरान हुए वज्रपात में एक अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रेडियल गेट के पास हुई, जहां तेज बारिश के बीच अचानक गिरी बिजली की चपेट में आने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही बोड़ाम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, जिसके लिए पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटा रही है। स्थानीय लोगों के…

Read More

Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र के आसनबनी–पटमदा मुख्य सड़क पर पातीपानी के पास सीमागोड़ा में बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, जमशेदपुर से पटमदा के बांसगढ़ लौट रही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद कार सड़क किनारे जा घुसी। इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। गनीमत रही कि उस समय सड़क पर अन्य वाहनों की आवाजाही कम थी,…

Read More