Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
Jamshedpur Crime : साकची में चापड़ से जानलेवा हमला; भाजपा नेता समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल
उदित वाणी, जमशेदपुर: लौहनगरी के साकची थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए अपराधियों ने चापड़ से हमला कर दिया. रात करीब 10 बजे हुई इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय निवासियों के बीच भय का माहौल बना हुआ है. दो युवक गंभीर रूप से घायल, TMH में भर्ती मिली जानकारी के अनुसार, इस हमले में दो युवक—संजीत शर्मा और अमरजीत शर्मा—गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. वारदात के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिचितों ने दोनों घायलों को आनन-फानन में टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचाया. फिलहाल दोनों…
सरायकेला में ‘दिशा’ की अहम बैठक: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गर्मी में जलापूर्ति और सड़कों को सुधारने का दिया निर्देश
उदित वाणी, सरायकेला: लंबे अंतराल के बाद बुधवार को सरायकेला जिला मुख्यालय सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति “दिशा” (DISHA) की बैठक आयोजित की गई. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ की अध्यक्षता में यह बैठक करीब पांच घंटे तक चली, जिसमें जिले के समग्र विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. भीषण गर्मी और जलापूर्ति पर युद्धस्तर पर कार्य का निर्देश बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए संजय सेठ ने बताया कि वर्तमान में प्रचंड गर्मी को देखते हुए प्रशासन को अलर्ट किया गया है. उन्होंने सभी…
Railway : यात्री सुरक्षा के लिए रेलकर्मियों को मिला जीवन रक्षक प्रशिक्षण, सिनी संस्थान में सिविल डिफेंस की पहल
उदित वाणी, जमशेदपुर : सिनी स्थित जोनल रेलवे प्रशिक्षण संस्थान में टाटानगर रेल सिविल डिफेंस की ओर से विभिन्न डिवीजनों के रेलकर्मियों को यात्री सुरक्षा और आपातकालीन बचाव कार्यों का विशेष प्रशिक्षण दिया गया. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्टेशन मैनेजर, प्रो स्टेशन मैनेजर, ट्रेन मैनेजर, प्रो ट्रेन मैनेजर, सीसीटीसी और पॉइंट मैन सहित कुल 147 रेलकर्मी शामिल हुए. प्रशिक्षण सत्र के दौरान सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर एवं राष्ट्रपति सम्मानित सदस्य संतोष कुमार ने प्रतिभागियों को बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) की अहम तकनीकों से अवगत कराया. उन्होंने बताया कि अक्सर स्टेशनों पर यात्रियों के अचानक बेहोश होने, सीढ़ियां चढ़ते या ट्रेन में चढ़ते…
Jamshedpur Crime : सोयाबीन बरी के बोरे में छिपा ‘नशे का खेल’: टाटानगर में 75 किलो गांजा संग चार तस्कर गिरफ्तार
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल ने न सिर्फ बड़ी मात्रा में गांजा जब्त किया, बल्कि तस्करी के एक बेहद अनोखे और चालाक तरीके का भी खुलासा किया है. मंगलवार रात चलाए गए अभियान में आरपीएफ ने चार तस्करों को 75 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया. चौंकाने वाली बात यह रही कि तस्कर गांजा को छिपाने के लिए 50 किलो क्षमता वाले प्लास्टिक बोरे का इस्तेमाल कर रहे थे. बोरे के बीचों-बीच गांजा रखा गया था, जबकि ऊपर, नीचे और चारों तरफ से सोयाबीन बरी भर दी गई थी, ताकि जांच के दौरान किसी को…
उदित वाणी, पटमदा : राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय, पटमदा के प्रतिभाशाली छात्र लोकनाथ गोराई ने राज्य स्तरीय आकांक्षा परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 90.63% अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उन्होंने कुल 160 में से 145 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा और मेहनत का लोहा मनवाया है. चुड़दा गांव निवासी लोकनाथ एक साधारण परिवार से आते हैं. उनके पिता प्रियरंजन गोराई गांव-गांव घूमकर फेरी के माध्यम से कपड़े बेचते हैं. सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद लोकनाथ ने अपने पिता के संघर्ष से प्रेरणा लेकर यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की, जो उनकी…
उदित वाणी, रांची : रांची के हरिहर सिंह रोड स्थित एक ज्वेलरी दुकान में हुई लूट की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उनके पास से लूटे गए सोना-चांदी के आभूषण, हथियार और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की है. पुलिस के मुताबिक, 7 अप्रैल की शाम करीब 6.45 बजे प्रीति ज्वेलर्स में लूट की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची को अवगत कराया गया, जिसके बाद उनके निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का…
उदित वाणी, रांची : झारखंड में दो अलग-अलग कोषागारों में करोड़ों रुपए की फर्जी निकासी का मामला सामने आया है. बोकारो ट्रेजरी से 4.30 करोड़ और हजारीबाग कोषागार (ट्रेजरी) से करीब 15 करोड़ की अवैध निकासी का मामला उजागर होने के बाद राज्य सरकार ने सभी 33 ट्रेजरी और सब-ट्रेजरी में व्यापक जांच के आदेश दिए हैं. आशंका जताई जा रही है कि अवैध निकासी की रकम 50 करोड़ या उससे भी अधिक जा सकती है. सबसे पहले बोकारो ट्रेजरी से रिटायर पुलिसकर्मी के नाम पर 4 करोड़ 29 लाख रुपए से अधिक की अवैध निकासी का मामला सामने आया. जांच…
सरायकेला-खरसावाँ: भारत की जनगणना 2027 की तैयारी शुरू; मकान सूचीकरण एवं गणना हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ
उदित वाणी, सरायकेला: उपायुक्त-सह-प्रधान जनगणना पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावाँ श्री नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं. इसके अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO) कार्य के सफल क्रियान्वयन हेतु बुधवार को प्रखंड कार्यालय सभागार, सरायकेला में तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. 08 से 10 अप्रैल तक चलेगा प्रशिक्षण यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 08 अप्रैल 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जा रहा है. इसमें विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), नगर परिषद एवं नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी-सह-चार्ज जनगणना पदाधिकारी तथा…
Adityapur Crime : स्ट्रीट डॉग को खाना खिलाने पर विवाद में महिला की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस कार्रवाई पर सवाल, देखें वीडियो
उदित वाणी, आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भाटिया बस्ती कुंज विहार में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहाँ एक महिला के साथ दिनदहाड़े मारपीट की गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. स्ट्रीट डॉग को लेकर शुरू हुआ विवाद घटना के पीछे का कारण स्ट्रीट डॉग्स (आवारा कुत्तों) को खाना खिलाना बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, पीड़िता संजू कुमारी वर्मा सड़क पर कुत्तों को खाना खिला रही थीं. इसी बात को लेकर स्थानीय युवक शशांक सिंह ने आपत्ति जताई. जब महिला ने मना करने के…
JAMSHEDPUR : सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा साहू ने दी 29 लाख की योजनाओं की सौगात
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के सीतारामडेरा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए बुधवार को विकास कार्यों की झड़ी लग गई. सांसद विद्युत वरण महतो एवं विधायक पूर्णिमा साहू ने नगर विकास एवं आवास विभाग की निधि से स्वीकृत कुल 28 लाख 86 हजार रुपये की विभिन्न योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया. धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण और बुनियादी ढांचा शिलान्यास की गई योजनाओं में पुराना सीतारामडेरा स्थित भगवान बिरसा मुंडा मंदिर का पुनर्निर्माण और जयपाल सिंह मुंडा परिसर में पेवर्स ब्लॉक अधिष्ठापन प्रमुख हैं. इसके अलावा, क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं की सुविधा के…
