Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
Jharkhand Tourists Saved: ओंकारेश्वर में नाव हादसा, झारखंड के 10 श्रद्धालु को नर्मदा में डूबने से SDRF ने बचाया
उदित वाणी, खंडवा : शुक्रवार को खंडवा जिले में नर्मदा नदी में 10 तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक लकड़ी की नाव के पलटने से एक बड़ा हादसा टल गया. बचाव दल के समय पर हस्तक्षेप से सभी तीर्थयात्रियों को बचा लिया गया. घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें एक की पहचान शुभम पाल के रूप में हुई है. यह घटना ओंकार मठ और नगर घाट के बीच हुई, जब तीर्थयात्री भगवान शिव को समर्पित 12 पूजनीय ज्योतिर्लिंगों में से एक पवित्र ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग की परिक्रमा कर रहे थे. झारखंड के रांची के रहने वाले…
उदित वाणी, नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक युवक की जान चली गई. पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, मृतक की पहचान रंजीत कुमार पंडित (34) के रूप में हुई है, जो झारखंड के गोड्डा जिले का रहने वाला था. जांच में यह सामने आया है कि घटना के समय रंजीत कुमार पंडित अपने दो परिचितों, मोहम्मद मोहफिज (38), निवासी सहरसा, बिहार और मूलचंद्र (33), निवासी महोबा, उत्तर प्रदेश, के साथ बैठकर शराब पी रहा था.…
जमशेदपुर में थमेगी क्राइम की रफ्तार: पुलिस लागू करेगी न्यूयॉर्क का ‘ब्रोकन विंडो’ मॉडल, छोटी गलती पर भी हो सकती है जेल
उदित वाणी, जमशेदपुर: शहर में अपराध और अराजकता पर अंकुश लगाने के लिए जमशेदपुर पुलिस अपनी कार्यशैली में ऐतिहासिक बदलाव करने जा रही है. न्यूयॉर्क पुलिसिंग सिस्टम से प्रेरित ‘ब्रोकन विंडो पुलिसिंग’ (Broken Window Policing) को जमशेदपुर में लागू करने की तैयारी पूरी हो चुकी है. इस नई व्यवस्था के तहत अब पुलिस केवल बड़े अपराधों का इंतजार नहीं करेगी, बल्कि छोटी-छोटी लापरवाहियों और विवादों पर भी उतनी ही सख्ती से कार्रवाई करेगी. क्या है ‘ब्रोकन विंडो’ मॉडल? (What is Broken Window Theory) ‘ब्रोकन विंडो थ्योरी’ का सिद्धांत 1980 के दशक में अमेरिका में विकसित हुआ था. इस सिद्धांत के…
उदित वाणी, जमशेदपुर : मानगो पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मानगो पुल के समीप गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस को खबर मिली थी कि इलाके में एक युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने वाला है, जिसके बाद टीम ने त्वरित छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने महावीर बिरूली को मौके से पकड़ लिया, जबकि उसका साथी वसीम बच्चा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी महावीर बिरूली उलीडीह थाना क्षेत्र के एसबीसी फुटबॉल मैदान के पास का…
Chhau Mahotsav 2026: सरायकेला में आज से शुरू होगा तीन दिवसीय राजकीय छऊ महोत्सव, जानें पूरा कार्यक्रम
उदित वाणी, सरायकेला: झारखंड की सांस्कृतिक विरासत और मुखौटा नृत्य की वैश्विक पहचान ‘छऊ’ को समर्पित ‘राजकीय चैत्र पर्व-सह-छऊ महोत्सव 2026’ का भव्य आगाज़ आज यानी 11 अप्रैल से होने जा रहा है. तीन दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा. पर्यटन एवं कला-संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन ने भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम को इस ऐतिहासिक महोत्सव के लिए दुल्हन की तरह सजा दिया है. मुख्यमंत्री करेंगे महोत्सव का श्रीगणेश आज शाम 7:00 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधिवत दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन करेंगे. इस गरिमामयी समारोह में विशिष्ट अतिथि…
CBSE Result 2026: Class 10th Results Expected Before Class 12th; Major Shift in Board Tradition
Udit vani,Jamshedpur: In a significant departure from its long-standing tradition, the Central Board of Secondary Education (CBSE) is preparing to declare the Class 10th results before the Class 12th results this year. Officials from the Ministry of Education and the Board are working around the clock to finalize the results within the stipulated timeline. April Deadline for Class 10th, May for Class 12th According to the latest information regarding the result timelines: Class 10th: Results are expected to be announced anytime after the second week of April. Class 12th: Students may have to wait until the third week of May…
टाटानगर स्टेशन पर हाईटेक सुरक्षा: पोर्टिको लेन में लगा इलेक्ट्रॉनिक बोलार्ड, इमरजेंसी सेवाओं को मिलेगा फ्री रास्ता
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को आधुनिक तकनीक से लैस करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। रेलवे स्टेशन के पोर्टिको लेन में अब अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक बोलार्ड बैरियर (Electronic Bollard Barrier) स्थापित कर दिए गए हैं। गुरुवार को विशेषज्ञों की टीम ने इस सिस्टम का सफल ट्रायल पूरा किया, जिससे अब स्टेशन परिसर में अनधिकृत वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह लगाम लगेगी। क्या है इलेक्ट्रॉनिक बोलार्ड और कैसे करेगा काम? (High-Tech Security System) यह एक रिमोट-कंट्रोल संचालित ऑटोमैटिक सिस्टम है। एंबुलेंस, दमकल (Fire Brigade) या वीआईपी वाहनों के आने पर…
जमशेदपुर में रफ्तार का कहर: एग्रीको में घर की दीवार में जा घुसी कार, जांच में जुटी पुलिस
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एग्रीको इलाके में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा होते-होते बचा. यहाँ एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने रिहायशी इलाके में कहर बरपाते हुए एक टीस्को क्वार्टर की चहारदीवारी को जोरदार टक्कर मारी और अंदर जा घुसी. जोरदार टक्कर से ढह गई दीवार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार (नंबर: JH05DR 3971) की गति इतनी अधिक थी कि चालक ने अचानक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि क्वार्टर की मजबूत दीवार ताश के पत्तों की तरह ढह गई. गनीमत यह रही कि उस वक्त दीवार के समीप…
उदित वाणी,जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र में एनएच-33 स्थित मिनी पंजाब होटल के पास शुक्रवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब तीन युवकों ने बारातियों से भरी एक कार पर हमला कर दिया। घटना में कार में सवार महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई, जिससे माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया। जानकारी के अनुसार, मानगो के चेपापुल से एक बारात धालभूमगढ़ की ओर जा रही थी। बारातियों से भरी बस जैसे ही मिनी पंजाब होटल के पास पहुंची, तीन युवक उसमें जबरन चढ़ने का प्रयास करने लगे। बस में मौजूद लोगों ने इसका विरोध करते हुए उन्हें…
JAMSHEDPUR SCAM: 14 करोड़ GST के घोटाले में घिरा स्क्रैप कारोबारी, जेल में भी होगी पूछताछ
उदित वाणी, जमशेदपुर: घाघीडीह जेल में बंद स्क्रैप व्यवसायी हर्षवर्धन की मुश्किलें कम होने के बजाय और बढ़ती नजर आ रही हैं। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस ने शुक्रवार को विशेष आर्थिक अपराध न्यायालय में उसके खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर दिया। इसके साथ ही एजेंसी ने अदालत से अनुमति लेकर आरोपी से जेल के अंदर ही पूछताछ शुरू करने की तैयारी कर ली है। जांच एजेंसी का मानना है कि पूछताछ के जरिए न केवल नए साक्ष्य जुटाए जा सकेंगे, बल्कि इस बड़े नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तक भी पहुंच बन सकती है। गौरतलब है कि 11 फरवरी की…
