Author: Udit Vani

उदित वाणी जमशेदपुर :  झारखंड के चतरा जिले अंतर्गत हंटरगंज थाना क्षेत्र के कोबना गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 24 वर्षीय एक युवती ने होने वाले मंगेतर को वीडियो कॉल कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान नेहा कुमारी के रूप में हुई है. घटना के बाद से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है. जानकारी के अनुसार, नेहा की सगाई आगामी 29 अप्रैल को गिरिडीह जिले के राजधनवार (कैरिहारी) निवासी सोनू कुमार के साथ होने वाली थी. परिजनों ने बताया कि दोनों के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग…

Read More

उदित वाणी जमशेदपुर : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में आज नवनियुक्त प्राचार्य के आगमन पर एक भव्य एवं गरिमामय स्वागत-अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा के सदस्यों और सामान्य छात्र-छात्राओं ने नए प्राचार्य का गर्मजोशी से स्वागत किया और महाविद्यालय के भविष्य को लेकर अपनी उम्मीदें साझा कीं. शैक्षणिक अनुशासन और पारदर्शिता पर जोर कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा के संयोजक दीपक पाण्डेय ने नवनियुक्त प्राचार्य को गीता और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नए प्राचार्य के नेतृत्व में महाविद्यालय में शैक्षणिक अनुशासन,…

Read More

उदित वाणी बोकारो: एक तरफ देश की संसद में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के जरिए महिलाओं को सशक्त बनाने की चर्चा हो रही है, वहीं दूसरी तरफ झारखंड के बोकारो से एक छात्रा की बेबसी भरी पुकार सामने आई है. सेक्टर 4/जी की रहने वाली प्रिया कुमारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बोकारो डीसी विजया जाधव से हाथ जोड़कर अपनी पढ़ाई जारी रखने की गुहार लगाई है. प्रिया की मार्मिक अपील ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल पसीज दिया है. हादसे ने छीनी पिता की सेहत और बेटी की शिक्षा प्रिया कुमारी के परिवार पर दुखों का पहाड़ तब…

Read More

उदित वाणी नई दिल्ली: महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर संसद में चर्चा के दौरान शुक्रवार को विपक्ष ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा. टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो पार्टी ‘शक्ति’ की बात करती है, उसे पहले अपने संगठन में महिलाओं का सम्मान सुनिश्चित करना चाहिए. उन्होंने सदन में बोलते हुए आंकड़ों का हवाला दिया. कल्याण बनर्जी ने कहा कि भाजपा के 242 सांसदों में सिर्फ 41 महिलाएं हैं, जबकि राज्यसभा में 106 सदस्यों में केवल 18 महिला सांसद हैं. आप शक्ति की बात करते हैं तो पहले उनकी पूजा तो…

Read More

उदित वाणी नई दिल्ली:  लोकसभा में शुक्रवार शाम 4 बजे ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ में संशोधन के लिए लाए गए विधेयक पर वोटिंग होनी है. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राजनीतिक दलों से अपील करते हुए कहा कि सोच-विचार करके पूरी संवेदनशीलता से निर्णय लें, महिला आरक्षण के पक्ष में मतदान करें. पीएम मोदी ने कहा कि देश की करोड़ों महिलाओं की दृष्टि हम सभी पर है, हमारी नीयत पर है, हमारे निर्णय पर है. कृपया करके नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन का साथ दें. पीएम मोदी ने लोकसभा में वोटिंग से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स…

Read More

उदित वाणी हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र स्थित एक सरकारी विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक (हेडमास्टर) पर करीब दो दर्जन छात्राओं ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है. बाल कल्याण समिति की जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. इस सनसनीखेज मामले का खुलासा तब हुआ जब 11 अप्रैल को दो छात्राओं ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर कॉल कर अपनी आपबीती सुनाई. छात्राओं ने बताया कि हेडमास्टर पढ़ाई के बहाने उन्हें अपने पास बुलाते थे और अनुचित तरीके से शारीरिक…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर सिटीजन्स फोरम द्वारा आगामी 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को मानगो नगर निगम के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का विषय “प्रगति के लिए साझेदारी: मानगो के नए स्वरूप का स्वागत” रखा गया है। कार्यक्रम दोपहर 3:45 बजे से शुरू होकर शाम 5:00 बजे तक चलेगा। जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के बीच समन्वय की पहल समारोह का मुख्य उद्देश्य मानगो के नवनिर्वाचित महापौर, उप-महापौर और सभी पार्षदों का स्वागत करना है। जमशेदपुर सिटीजन्स फोरम (JFC) के अध्यक्ष ए.के. श्रीवास्तव ने…

Read More

उदित वाणी जमशेदपुर: पलाशबानी पंचायत में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. स्थानीय ग्रामीणों ने पंचायत समिति सदस्य भरत राम लोहरा पर फर्जी जाति प्रमाण-पत्र के आधार पर चुनाव लड़ने का गंभीर आरोप लगाया है. इस संबंध में ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग की है. आरक्षित सीट और संदिग्ध प्रमाण-पत्र का विवाद ग्रामीणों का दावा है कि वर्ष 2022 के पंचायत चुनाव में पलाशबानी सीट अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित थी. भरत राम लोहरा ने इसी श्रेणी से चुनाव जीता, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि वह…

Read More

UditVani, Jamshedpur: Jharkhand is set to witness a transition in weather, beginning with partly cloudy skies on April 17 and a chance of light rain or isolated thunderstorms over the north-eastern and south-eastern regions. The rest of the state is expected to remain largely clear, offering only brief relief from the prevailing warmth. From April 18 onward, conditions will turn predominantly stable, with clear skies and dry weather likely to dominate across the state through April 22. Any lingering thunderstorm activity is expected to subside quickly, making way for a steady rise in temperature. Early signs of intensifying heat are…

Read More

उदित वाणी जमशेदपुर: राज्य में बिजली की दरों में की गई भारी बढ़ोतरी के खिलाफ अब आम जनता और राजनीतिक दलों का धैर्य जवाब देने लगा है. बढ़ी हुई दरों के विरोध में गुरुवार को जमशेदपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व में भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे. प्रदर्शनकारियों ने विद्युत महाप्रबंधक (GM) कार्यालय का घेराव किया और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. आम आदमी और किसानों पर बढ़ा आर्थिक बोझ बिजली शुल्क में इस अचानक वृद्धि का सीधा असर न केवल घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ा है, बल्कि छोटे व्यापारियों, उद्योग जगत और कृषि क्षेत्र…

Read More