Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
Adityapur : गर्ग इंजीनियरिंग में काम के दौरान कटी मजदूर के हाथ की उंगली कंपनी प्रबंधन से मुआवजा और नौकरी की मांग
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित गर्ग इंजीनियरिंग यूनिट-02 में काम के दौरान विष्णुदेव कुम्हार नामक मजदूर के हाथ की उंगली कट गई थी. कंपनी प्रबंधन के द्वारा पीड़ित मजदूर का प्राथमिक उपचार तो कराया गया. परन्तु अब तक नौकरी और मुआवजा राशि नहीं दी गई है. घटना विगत 8 सितंबर की है. भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ के कोल्हान प्रभारी संजय गोराई आज पीड़ित मजदूर के परिजनों के साथ कंपनी पहुंचे तथा कंपनी प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में मानवीय आधार पर विचार करते हुए घायल मजदूर को उचित मुआवजा और स्थायी रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की…
Adityapur Crime : संजय इलेक्ट्रॉनिक्स में हुई फायरिंग का नामजद आरोपी प्रकाश पांडेय उर्फ ऋषि गिरफ्तार
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर पुलिस ने विगत 14 मार्च को चूना भट्टा बस्ती के पास मुख्य मार्ग पर स्थित संजय इलेक्ट्रॉनिक्स नामक दुकान पर हुई फायरिंग के मामले में नामजद कुख्यात आरोपी प्रकाश पांडेय उर्फ ऋषि पांडेय (वास्तु विहार कॉलोनी, आदित्यपुर-02 में साईं कॉलोनी निवासी) को गिरफ्तार किया है, जिसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है. पुलिस के द्वारा उक्त कार्रवाई आदित्यपुर थाना कांड संख्या_77/2026 के मामले में की गई है. बताया जाता है कि पकड़ा गया आरोपी शातिर अपराधी है, जिस पर पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं. विगत 14 मार्च 2026 की दोपहर करीब 01:40…
हजारीबाग कांड: भाजपा ने वापस लिया ‘झारखंड बंद’ का आह्वान, आदित्य साहू ने की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग
उदित वाणी, रांची : झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने हजारीबाग के कुसुंबा (विष्णुगढ़) में नाबालिग बच्ची की नृशंस हत्या मामले में पुलिसिया खुलासे के बाद पूर्व घोषित आंदोलनों को वापस लेने का ऐलान किया है. गुरुवार रात 9.30 बजे प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने 3 अप्रैल के मशाल जुलूस और 9 अप्रैल के ‘झारखंड बंद’ के कार्यक्रम को स्थगित करने की घोषणा की. हालांकि, उन्होंने पुलिस द्वारा बताई गई ‘बलि’ की थ्योरी पर संदेह जताते हुए मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग दोहराई है. आदित्य साहू ने राज्य सरकार और…
उदित वाणी, खूंटी : झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुफु बड़का टोली गांव में गुरुवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया. यहां एक तालाब में डूबने से तीन स्कूली बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल हैं, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे राजकीय प्राथमिक विद्यालय, गुफु के छात्र थे और स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर लौटने के बजाय पास के ही एक तालाब की ओर खेलने चले गए थे. मृतकों की पहचान निमिसन गुड़िया (8 वर्ष, कक्षा 2), उसके…
Jamshedpur Crime : थाने से महज 30 मीटर दूर तीन दुकानों में चोरी, एक आरोपी पकड़ाया, पेट्रोलिंग पर उठे सवाल
उदित वाणी, जमशेदपुर : सुंदरनगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. बुधवार देर रात चोरों ने सुंदरनगर थाना से महज 30 मीटर की दूरी पर स्थित तीन दुकानों को निशाना बनाकर पुलिस व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी. इस घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में भय और आक्रोश का माहौल है. मिली जानकारी के अनुसार, आधी रात के बीच चोरों ने राजू की पान दुकान का ताला काटकर गुटका, तंबाकू और अन्य सामान समेत करीब 15 हजार रुपये की चोरी कर ली. संदेह होने पर आसपास के लोगों ने एक आरोपी को मौके से पकड़कर पुलिस…
उदित वाणी, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में घरेलू कलह ने एक और जिंदगी निगल ली. बेल्डीह स्कूल गेट नंबर-3 के सामने स्थित एक आउटहाउस में टेंपो चालक छोटू निषाद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना गुरुवार को सामने आई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात छोटू निषाद और उनकी पत्नी पिंकी देवी के बीच गाड़ी चलाने को लेकर तीखा विवाद हुआ था. छोटू की आदत थी कि वह शराब के नशे में टेंपो चलाते थे, जिसका उनकी पत्नी लगातार विरोध करती थीं. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई थी. गुरुवार…
उदित वाणी, रांची : सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने डिप्टी कलेक्टर समेत विभिन्न 45 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है. जेपीएससी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल निर्धारित की गई है. ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है. जेपीएससी ने…
Jamshedpur : हनुमान जयंती पर बागबेड़ा में मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन, भव्य हनुमान मंदिर बनाने की पहल
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत बागबेड़ा स्थित सिद्धू कान्हू मैदान में दिनांक 02/04/2026 को हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर श्री श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर निर्माण एवं हनुमान जी की मूर्ति स्थापना के लिए विधिवत भूमिपूजन और शिलान्यास कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया. इस दौरान पुरोहित गजेंद्र पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं यजमान के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता महाबीर मुर्मू ने भूमिपूजन कर मंदिर निर्माण कार्य की शुरुआत की. मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक पिंटू तिर्की ने बताया कि हर वर्ष रामनवमी और विजय…
Jamshedpur : VBDA के 39वें सम्मान समारोह में रक्तदान जागरूकता और सेवा कार्यों के लिए राष्ट्रीय सुढी समाज सम्मानित
उदित वाणी, जमशेदपुर : राष्ट्रीय सुढी समाज द्वारा आज दिनांक 02/04/2026 को रक्तदान शिविर के प्रति समाज को जागरूक करने, रक्तदान शिविर आयोजित करने तथा जरूरतमंद लोगों को रक्त उपलब्ध कराकर सहयोग करने के कार्यों के लिए VBDA के 39वें सम्मान समारोह के अवसर पर बिस्टुपुर स्थित माईकल जांन ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय सुढी समाज के पदाधिकारियों को मेंमटो देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर राष्ट्रीय सुढी समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष कृतिवास मंडल ने समाज के सभी वर्गों से अपील करते हुए कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि उन सभी निःस्वार्थ रक्तदाताओं का है, जिनकी…
टाटा स्टील फाउंडेशन के सीईओ सौरव रॉय करेंगे उदघाटन, 84 क्लबों की होगी भागीदारी उदित वाणी, जमशेदपुर : लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट (322 ए) का 60वां डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस “समागम 2026” 3 और 4 अप्रैल को द वेव इंटरनेशनल जमशेदपुर में आयोजित होने जा रहा है. मीडिया चेयरपर्सन लायन विवेक चौधरी, रीजन चेयरपर्सन अशोक खंडेलवाल, ज़ोन चेयरपर्सन शशि गाड़िया, लायन पी. पुष्पलता, लायन समीर खन्ना, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन डॉ. लायन मंजू रानी सिंह, लायन धर्मेंद्र सिंह, लायन विनीता शाह, लायन मदन केसरी तथा डाल्टनगंज से प्रेसिडेंट रूपेश कुमार ने बिष्टुपुर के आदित्व टावर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी. यह दो…
