Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
जमशेदपुर में जया किशोरी की नानी बाई रो मायरो कथा का भावपूर्ण समापन, श्रद्धालु हुए भावविभोर
उदित वाणी, जमशेदपुर : साकची बोधि मंदिर मैदान में चल रही प्रसिद्ध धार्मिक कथा नानी बाई रो मायरो कथा का तीसरे एवं अंतिम दिन गुरुवार को भव्य और भावपूर्ण समापन हुआ. इस अवसर पर विश्वविख्यात आध्यात्मिक प्रवक्ता जया किशोरी कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, आस्था और समर्पण का गहरा संदेश दिया गया. व्यास पीठ से अपनी सुमधुर वाणी में पूज्या जया किशोरी ने नानी बाई एवं नरसी मेहता मिलन, श्रीकृष्ण-रूकमणी सहित मायरा भरने के प्रसंग को भावपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया, जिससे उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो गए. पिता-पुत्री के प्रेम और भक्ति का अद्भुत उदाहरण कथा का विस्तार…
Jamshedpur : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर सभी प्रखंडों और नगर निकायों में सघन निरीक्षण, योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी गई
उदित वाणी, जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार गुरुवार को सरकारी योजनाओं की प्रगति एवं नागरिकों को मिल रही सेवाओं की वास्तविक स्थिति की जांच हेतु सभी प्रखंडों और नगर निकायों में नियुक्त नोडल पदाधिकारियों द्वारा सघन निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में नोडल पदाधिकारियों ने पंचायतों और नगर क्षेत्रों का दौरा कर विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की समीक्षा की. इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, स्वास्थ्य उपकेंद्र, प्रज्ञा केंद्र, जन वितरण प्रणाली की दुकानें, मनरेगा कार्यस्थल एवं पंचायत भवनों का जायजा लिया गया. निरीक्षण में विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संबंधित सेवाओं…
उदित वाणी, जमशेदपुर/नई दिल्ली: जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने आज नई दिल्ली स्थित रेल भवन में माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों की देरी और बढ़ते कंजेशन के गंभीर मुद्दे को प्रमुखता से उठाया. सांसद महोदय ने तथ्यात्मक आंकड़ों के साथ स्थिति स्पष्ट की— चक्रधरपुर डिवीजन में प्रतिदिन लगभग 249 मालगाड़ियाँ चल रही हैं, जबकि 25–30 यात्री ट्रेनें ही संचालित हो रही हैं. केवल टाटा स्टील से 50–60 मालगाड़ियाँ, रुंगटा से 15–20, तथा नोवोको विस्टास से 10–15 मालगाड़ियाँ प्रतिदिन संचालित होती हैं. इसके अतिरिक्त गुवा, बड़बिल, जोड़ा आयरन ओर माइंस से आसनसोल,…
Jamshedpur : साकची में न्यू सुख सागर रेस्तरां बना आकर्षण का केंद्र, शुद्ध शाकाहारी व्यंजनों का मिलेगा शाही स्वाद
उदित वाणी, जमशेदपुर : साकची, कालीमाटी रोड, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक के सामने सुपर सेंटर के पांचवी मंजिल पर स्थित शहर के सबसे प्रसिद्ध शाकाहारी रेस्तरां, न्यू सुख सागर अपने गुणवत्ता के कारण ग्राहकों के जुबान पर शुद्ध शाकाहारी भोजन के लिए प्रसिद्ध हो गया है. भारतीय संस्कृति को दर्शाते हुए यहाँ भारत की सभी प्रसिद्ध शाकाहारी व्यंजन उपलब्ध हैं और अब न्यू सुख सागर रेस्तरां जमशेदपुर के लोगों के बीच शाही स्वाद का अनुभव कराने के लिए तैयार है. उद्घाटन ऑफर से ग्राहकों में उत्साह उक्त जानकारी देते हुए श्री चेतन राठौड़ ने कहा कि उद्घाटन ऑफर के तहत 30 अप्रैल तक…
उदित वाणी, जमशेदपुर : साकची शहीद चौक स्थित श्री श्री हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया. इस मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा और उपाध्यक्ष राकेश साहू ने संयुक्त रूप से बताया कि यह अवसर भगवान हनुमान जी के जन्मोत्सव को समर्पित है. मंदिर परिसर और आसपास के बाजार में उत्सव का माहौल देखने लायक था. हनुमान जी की प्रतिमा पर सिंदूर अर्पित कर आरती की गई और भोग प्रसाद का वितरण किया गया. जन्मोत्सव के दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक बैलून सजावट और रंगोली से सजाया गया. भगवान हनुमान जी…
उदित वाणी, असम/रांची : असम के सरूपथर विधानसभा क्षेत्र में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रत्याशी साहिल मुंडा के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा में हेमन्त सोरेन ने जोरदार संबोधन किया. जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ ने चुनावी माहौल को और उत्साहपूर्ण बना दिया. मुख्यमंत्री ने साहिल मुंडा को क्षेत्र की नई उम्मीद बताते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला. असम की माटी और झारखंड के जज्बे का संगम हैं साहिल मुंडा मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि साहिल मुंडा केवल एक प्रत्याशी नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का चेहरा हैं. उन्होंने कहा कि “असम की माटी और झारखंड के जज्बे का…
जमशेदपुर: मानगो के त्रयम्बकम हनुमान मंदिर में गूंजा ‘जय श्री राम’, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और मेयर सुधा गुप्ता ने की भव्य महाआरती
जमशेदपुर: हनुमान जयंती के पावन अवसर पर लौहनगरी का मानगो क्षेत्र भक्ति के रंग में डूबा नजर आया। इस शुभ अवसर पर मानगो स्थित त्रयम्बकम हनुमान मंदिर में एक भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और मेयर सुधा गुप्ता ने शिरकत की। महाआरती के दौरान दीपों की रोशनी और “जय श्री राम” व “बजरंगबली की जय” के गगनभेदी जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। भजनों की मधुर प्रस्तुति के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था देखते ही बनती थी। धर्म और सेवा का संदेश: उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व…
Jamshedpur FC Creates History: U18, U16, and U14 Teams Qualify for Final Round of AIFF Youth League Undefeated.
10th April 2026, Jamshedpur: In a historic achievement, Jamshedpur FC’s U18, U16, and U14 teams have qualified for the final round of the AIFF Elite, Youth, and Sub-Junior League 2025-26. Notably This becomes more special as all three teams qualified for the final round undefeated and as Table Topper of Group G. This remarkable feat showcases the strength and depth of Jamshedpur FC’s youth squad, highlighting the club’s commitment to developing talent and nurturing young footballers. The qualification of all three age groups is a testament to the hard work and dedication of the players, coaches, and support staff. It…
Railway CKP Division creates reecord: चक्रधरपुर रेल मंडल का ऐतिहासिक प्रदर्शन: वित्तीय वर्ष 2025-26 में माल ढुलाई और राजस्व के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त
जमशेदपुर: भारतीय रेल के दक्षिण पूर्व रेलवे (South Eastern Railway) अंतर्गत आने वाले चक्रधरपुर रेल मंडल (CKP) (Chakradharpur Railway Division) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में अपनी कार्यक्षमता का लोहा मनवाते हुए इतिहास रच दिया है. माल ढुलाई, यात्री राजस्व, सुरक्षा और बुनियादी ढांचे के विकास जैसे हर मोर्चे पर मंडल ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. माल ढुलाई में ऐतिहासिक उछाल और ₹13,098 करोड़ का राजस्व माल परिवहन के क्षेत्र में मंडल ने 154.97 मिलियन टन (Freight Loading Record) की ऐतिहासिक लोडिंग दर्ज की है, जो पिछले वर्ष के 154.07 मिलियन टन के आंकड़े को पार कर गई…
Jamshedpur-KK Soan IAS Visit: जल शक्ति मंत्रालय के अपर सचिव के.के. सोन ने किया डुमरिया के लखाईडीह गाँव का दौरा
लखाईडीह में 15 साल बाद लौटे के.के. सोन; बोले- ’15 बच्चों से 312 तक पहुँचना गाँव की बड़ी जीत’ जमशेदपुर/डुमरिया: भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय (Ministry of Jal Shakti) के अपर सचिव एवं जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) के अभियान निदेशक के.के. सोन (Kamal Kishore Soan IAS) ने पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड स्थित सुदूरवर्ती लखाईडीह गाँव (Dumaria) का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने गाँव के सर्वांगीण विकास का अवलोकन किया और अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए. 15 वर्षों में आया सकारात्मक परिवर्तन: के.के. सोन लखाईडीह पहुँचे श्री के.के. सोन ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पुरानी…
