Author: Udit Vani

उदित वाणी,दिल्ली : सकल जीएसटी संग्रह मार्च 2026 में सालाना आधार पर 8.8 प्रतिशत बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए हो गया है। इसकी वजह घरेलू अर्थव्यवस्था का मजबूत होना और आयात से जुड़े जीएसटी संग्रह में तेज वृद्धि होना है। यह जानकारी सरकार द्वारा बुधवार को दी गई। मार्च में सकल जीएसटी आय 2,00,064 करोड़ रुपए रही है, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने में यह 1,83,845 करोड़ रुपए थी। इस बढ़ोतरी की वजह आयात पर लगने वाले जीएसटी में 17.8 प्रतिशत की तेज बढ़ोतरी है। हालांकि, घरेलू सामान पर लगने वाला जीएसटी में सालाना आधार पर 5.9 प्रतिशत का इजाफा…

Read More

उदित वाणी ,जमशेदपुर :शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के टुडलाडूंगरी स्थित बजरंग नगर में बुधवार को दिनदहाड़े हुई खूनी वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। बेखौफ अपराधियों ने सरेआम एक युवक पर जानलेवा हमला कर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, 29 वर्षीय आकाश सिंह को तीन हमलावरों ने अचानक घेर लिया और धारदार चापड़ से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर बेहद आक्रामक थे और उन्होंने युवक को संभलने का कोई मौका नहीं दिया। कुछ ही पलों में सड़क खून से लाल हो गई। हमले की बर्बरता का अंदाजा…

Read More

उदित वाणी, नई दिल्ली: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बुधवार को स्पष्ट किया कि देश में केवल कमर्शियल एलपीजी की कीमतें बढ़ाई गई हैं, जबकि घरेलू एलपीजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मंत्रालय ने एक्स पर जारी एक बयान में कहा कि उद्योगों और होटलों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतें अनियंत्रित होती हैं, बाजार द्वारा तय की जाती हैं और आमतौर पर हर महीने संशोधित की जाती हैं। देश में कुल खपत होने वाली एलपीजी में इनकी खपत 10 प्रतिशत से भी कम है। बयान में बताया गया कि प्रधानमंत्री…

Read More

उदित वाणी, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य की जेलों में मैनपावर की भारी कमी पर राज्य सरकार और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को कड़ी फटकार लगाई है। चीफ जस्टिस एमएस सोनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने बुधवार को एक याचिका पर सुनवाई करते हुए जेलों में रिक्त पड़े पदों को भरने में हो रही देरी पर गहरी नाराजगी जताते हुए राज्य के गृह सचिव और जेएसएससी सचिव को 1 मई तक व्यक्तिगत शपथ पत्र के माध्यम से स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का अंतिम निर्देश दिया है। सुनवाई के दौरान खंडपीठ ने मौखिक रूप से कहा कि सरकार और…

Read More

उदित वाणी, इंदौर: राजा रघुवंशी की असामयिक मृत्यु के बाद उनका परिवार गहरे शोक में डूबा था, लेकिन मंगलवार को आई एक खबर ने परिजनों के जख्मों पर मरहम लगाने का काम किया है। राजा के भाई, सचिन रघुवंशी के घर पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है, जिससे परिवार में एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। परिजनों के लिए यह केवल एक शिशु का जन्म नहीं, बल्कि वे इसे राजा के ‘पुनर्जन्म’ के रूप में देख रहे हैं। परिवार का मानना है कि नवजात की कुंडली और चेहरे के निशान हूबहू राजा से मिलते हैं। इसी विश्वास के…

Read More

उदित वाणी,मुंबई: नए वित्त वर्ष 27 के साथ भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को शानदार वापसी की। दिन के अंत में सेंसेक्स 1,186.77 अंक या 1.65 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 73,134.32 और निफ्टी 348 अंक या 1.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,679.40 पर बंद हुआ। बाजार में चौतरफा खरीदारी देखी गई। निफ्टी इंडिया डिफेंस 5.32 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक 3.70 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया 3.69 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 2.46 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 2.13 प्रतिशत, निफ्टी आईटी 2.09 प्रतिशत, निफ्टी कंजप्शन 2.04 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो 1.97 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। सूचकांकों में केवल निफ्टी फार्मा 0.99…

Read More

उदित वाणी,जमशेदपुर : जे.एच. तारापोर स्कूल में 1 अप्रैल 2026 को वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह “रिकॉग्निशन डे” का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सराहना के साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना था। समारोह की शुरुआत स्कूल प्रबंधन की डायरेक्टर टीना बोधनवाला सूद द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ योग, नृत्य, ओलंपियाड समेत अन्य गतिविधियों में…

Read More

उदित वाणी,जमशेदपुर : स्टील सिटी में आज 1 अप्रैल को उत्कल दिवस के अवसर पर ओड़िया समुदाय द्वारा विभिन्न स्थानों पर भव्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शहर के माहौल में ओडिशा की सांस्कृतिक सुगंध और भगवान जगन्नाथ के प्रति आस्था की झलक साफ महसूस की जा रही है। पूर्वी सिंहभूम जिले में करीब 5 लाख और जमशेदपुर शहर में लगभग 1.5 लाख ओड़िया भाषी लोगों के लिए यह दिन केवल उत्सव नहीं, बल्कि अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़ने का विशेष अवसर है। कदमा में समाजसेवियों का होगा सम्मान कदमा स्थित उत्कल बंधु समिति परिसर…

Read More

उदित वाणी, रामगढ़:  झारखंड के रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत बारलोंग में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने कहा है कि मामले में कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अयान अनवर, मो. तौफिक और मो. अशफाक के रूप में हुई है। तीनों चितरपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्लों के रहने वाले बताए जाते हैं। पुलिस के अनुसार, घटना 30 मार्च की शाम की है, जब नाबालिग को अकेला पाकर आरोपी उसे गुमराह कर…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के सिधगोड़ा परिसर स्थित स्वर्णरेखा ऑडिटोरियम में एनईपी सारथी के तत्वावधान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. एला कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत एनईपी सारथियों द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 की संक्षिप्त जानकारी के साथ हुई. इसके पश्चात दीप प्रज्ज्वलन एवं पौधारोपण के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया गया. इस अवसर पर कुलपति डॉ. एला कुमार, कुलसचिव डॉ. सलोमी कुजूर, प्रॉक्टर डॉ. सुधीर कुमार साहू, मुख्य वक्ता डॉ. रमा सुब्रह्मणियन तथा एनईपी सारथी समन्वयक डॉ.…

Read More