Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
हजारीबाग हत्याकांड: आरोपी को फांसी देने की मांग तेज, प्रेसवार्ता में झामुमो पोटका प्रखंड कमेटी ने उठाई मांग
उदित वाणी, जमशेदपुर : झामुमो पोटका प्रखंड कमेटी ने हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले को लेकर कड़ा विरोध जताते हुए आरोपी भाजपा नेता भीम राम को फांसी देने की मांग की है. शुक्रवार को हाता स्थित विधायक कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में नेताओं ने इस जघन्य घटना की तीखी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई की मांग उठाई. कड़ी सजा की मांग, पुलिस कार्रवाई की सराहना प्रेसवार्ता में झामुमो नेता सुनील महतो, बबलू चौधरी एवं पूर्व पार्षद सह प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन ने कहा कि यह घटना मानवता को शर्मसार…
Jamshedpur : साकची में दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी का शुभारंभ, 8 हजार पुस्तकों के साथ आधुनिक सुविधा
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर के विद्यार्थियों, युवाओं एवं आम नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के तहत साकची स्थित दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया है. यह लाइब्रेरी स्ट्रेट माइल रोड, टीएमएच क्लिनिक के समीप दिनशाव मेमोरियल म्युनिसिपल भवन में संचालित हो रही है. पाठकों के लिए लाइब्रेरी प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खुली रहेगी. आधुनिक सुविधाओं के साथ 8 हजार पुस्तकों का संग्रह लाइब्रेरी में शांत एवं अध्ययन-अनुकूल वातावरण के साथ लगभग 8 हजार विभिन्न विषयों की पुस्तकों का संग्रह उपलब्ध कराया गया है. इसका उद्देश्य शहर में पठन-पाठन की संस्कृति को…
झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव: प्रथम वरीयता की गिनती पूरी, जमशेदपुर में तिवारी सबसे आगे
उदित वाणी, जमशेदपुर : रांची स्थित डोरंडा में झारखंड स्टेट बार काउंसिल कार्यालय में 12 मार्च 2026 को संपन्न हुए चुनाव की मतगणना प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ रही है. राज्य के सभी 37 जिला बार संघों में डाले गए मतों की प्रथम वरीयता की गिनती पूरी कर ली गई है. इस संबंध में अधिवक्ता अक्षय कुमार झा और मिथिलेश सिंह ने जानकारी साझा की. बताया गया कि पूरे झारखंड में कुल 16,845 मत पड़े थे, जिनमें से 601 मत अमान्य घोषित कर दिए गए. इस प्रकार 16,244 मतों को वैध माना गया है. इन वैध मतों के आधार पर कुल…
JHARKHAND BJP: झारखंड में धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाएगा भाजपा का स्थापना दिवस: आदित्य साहू
उदित वाणी,झारखंड : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बताया कि दुनियां के सबसे बड़े राजनैतिक दल, भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस 6 अप्रैल को पूरे देश सहित झारखंड में भी धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाएगा. पार्टी की विशेष रूपरेखा और तैयारी साहू ने कहा कि भाजपा पार्टी “विद डिफरेंस” है और यह राजनीति नहीं बल्कि राष्ट्रनीति पर चलती है. भारतीय जनसंघ रूपी पौधा करोड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग, परिश्रम और तपस्या से विशाल वृक्ष बन गया है. भाजपा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के वैभव को विश्व में पुनर्स्थापित करने के साथ-साथ सभी…
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर में हजारीबाग की दर्दनाक घटना को लेकर सियासत ने नया मोड़ लिया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर दोषी भाजपा नेताओं और अन्य अपराधियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की. जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन झामुमो जिला संपर्क कार्यालय से पार्टी नेता और कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे. इस दौरान जिला संयोजक प्रमुख बागराई मार्डी, आंदोलनकारी नेता प्रमोद लाल सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. सभी लोग हजारीबाग घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे. राजनीतिक…
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर में गुड फ्राइडे के पवित्र अवसर पर शहर के विभिन्न गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया. ईसाई समुदाय के श्रद्धालु प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को याद करते हुए प्रार्थना और उपवास में लीन रहे. सुबह से ही जुटी श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही शहर के प्रमुख चर्चों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली. भक्तगण शांतिपूर्वक प्रार्थना में लीन रहे और ईसा मसीह द्वारा सिखाए गए प्रेम, त्याग और क्षमा के मार्ग को अपनाने का संकल्प लिया. विशेष उपदेश और संदेश कई चर्चों में पादरियों द्वारा विशेष उपदेश (सर्मन) आयोजित…
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र में चोरी की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार भी बरामद किए गए हैं. घटना का विवरण 2 अप्रैल की रात सुंदरनगर थाना क्षेत्र में तीन दुकानों के ताले तोड़े गए थे, लेकिन चोर किसी भी दुकान से चोरी करने में सफल नहीं हो सके. हालांकि, एक पान दुकान का ताला काटकर आरोपी ने चोरी को अंजाम दिया. पुलिस की त्वरित कार्रवाई घटना की सूचना मिलते…
JAMSHEDPUR: ओल्ड पुरुलिया रोड में दहशत फैलाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, हथियार और जिंदा गोली बरामद
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में दहशत फैलाने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. सिटी एसपी कुमार शिवाशिष ने प्रेस वार्ता में बताया कि 1 अप्रैल की रात करीब 10:15 बजे सूचना मिली थी कि गंगौर स्वीट्स के सामने शेख सारिक इमाम उर्फ आयान अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा है. जब स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया, तो उसने लोगों को डराने के लिए देशी कट्टा लहराया और अपने साथी सलमान के साथ बाइक से फरार हो गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए…
छात्र मानसिक स्वास्थ्य पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्कूल-कॉलेजों में काउंसलर अनिवार्य, हेल्पलाइन नंबर प्रदर्शित करना जरूरी
उदित वाणी, जमशेदपुर : देश में छात्र मानसिक स्वास्थ्य के बढ़ते संकट को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम निर्णय लेते हुए सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. अदालत ने 100 या उससे अधिक छात्रों वाले सभी स्कूलों और कॉलेजों में प्रशिक्षित काउंसलर, मनोवैज्ञानिक या बाल एवं किशोर मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ सामाजिक कार्यकर्ता की नियुक्ति अनिवार्य कर दी है. साथ ही संस्थानों को हेल्पलाइन नंबर प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि जरूरत के समय छात्र तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें. निर्देशों के अनुसार, छोटे शैक्षणिक संस्थानों को बाहरी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों…
Jamshedpur : मेयर सुधा गुप्ता, बन्ना गुप्ता के निरीक्षण में सामने आई जलापूर्ति की खामियां
उदित वाणी, जमशेदपुर : मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने आज बालीगुमा क्षेत्र स्थित जल मीनार का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों के साथ पूरे परियोजना स्थल का गहन अवलोकन किया और निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता तथा लंबित कार्यों की समीक्षा की. अधूरी पाइपलाइन से बाधित आपूर्ति निरीक्षण में पाया गया कि जल आपूर्ति योजना के तहत बिछाई जा रही पाइपलाइन कई स्थानों पर अधूरी है, जिससे क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति प्रभावित हो रही है. जल मीनार परिसर में उपयोग हो रहे कई उपकरण और सामग्री भी जर्जर अवस्था में मिले, जो कार्य…
