
उदित वाणी, जमशेदपुर : गोलमुरी के अवर प्रादेशिक नियोजनालय में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला आयोजित हुआ. 8वीं पास से एमबीए तक के युवाओं के लिए 2504 पदों पर सीधी भर्ती के सुनहरे अवसर. 27 कंपनियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 23 स्थानीय, रांची की दो तथा पुणे-चेन्नई की एक-एक शामिल.
मेले में सीएनसी/वीएनसी ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, मशीन ऑपरेटर, मैकेनिकल इंजीनियर जैसे तकनीकी पदों के साथ डिजिटल मार्केटिंग मैनेजर, एचआर एग्जीक्यूटिव, आईटी एग्जीक्यूटिव, एमआईएस एग्जीक्यूटिव जैसे प्रोफेशनल पद उपलब्ध. सिक्युरिटी गार्ड, शिक्षक, एलआईसी एजेंट, फील्ड ऑफिसर, रिसेप्शनिस्ट, ड्राइवर पर भी भर्ती. दुबई के लिए प्लंबर, टाइल्स मेसन, पाइप फिटर जैसे पदों पर मौका.
आयु सीमा 18-55 वर्ष, वेतन 11,000 से 35,000 रुपये मासिक. महिलाओं-पुरुषों के लिए समान अवसर. पिछले चार वर्षों का यह सबसे बड़ा मेला, पहले 2022 में 1800 पदों पर भर्ती हुई थी. युवा झारखंड से विदेश तक नौकरी पा सकते हैं.

