
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील के 46 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बुधवार को यूनियन परिसर में आयोजित विदाई समारोह में सम्मानित किया गया. समारोह में अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह, महासचिव सतीश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष डॉ.शाहनवाज आलम, सहायक सचिव श्याम बाबू और कोषाध्यक्ष एवं लेखाकार आमोद कुमार दुबे ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों का स्वागत किया और उन्हें गुलदस्ता और उपहार भेंट किए. कंपनी और यूनियन में उनके योगदान के लिए सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. उन्हें सुखद और शांतिपूर्ण सेवानिवृत्ति जीवन की शुभकामनाएं दी गईं.
Advertisement
<

