
उदित वाणी, जमशेदपुर : बी.ए. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और इनोवेशन समिट-स्पेसशिप 2026 आयोजन समिति द्वारा 18 जनवरी 2026 को जमशेदपुर इनोवेशन समिट आयोजित किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में देश और विदेश के प्रमुख उद्यमी, स्टार्टअप एक्सपर्ट, उद्योग जगत से जुड़े विशेषज्ञ, प्रोफेशनल्स, छात्र-छात्राएं, फैकल्टी और इन्नोवेटर्स बड़ी संख्या में शामिल होंगे.
समिट के दौरान युवा इनोवेटर्स विभिन्न क्षेत्रों में समस्याओं के समाधान से जुड़े मॉडल प्रस्तुत करेंगे. अंतिम दौर में चयनित टॉप टीमें अपने स्टार्टअप आइडियाज को निर्णायक मंडल के सामने पेश करेंगी, जिसके आधार पर इन्हें आर्थिक सहायता और मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा. यह कार्यक्रम पूर्वी भारत में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में अहम भूमिका निभाने वाला है. प्रेस वार्ता में आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. एस के सिंह ने बताया कि इस आयोजन का खास बात यह है कि अमेरिका में अपने स्टार्टअप से सफलता हासिल कर चुके पाँच युवा उद्यमी भी इसमें शामिल होंगे.
ये युवा उद्यमी अपने अनुभव, रणनीतियों और स्टार्टअप निर्माण के दौरान मिली चुनौतियों को साझा करेंगे, ताकि स्थानीय छात्र-युवा प्रेरित होकर सही मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें. स्पेसशिप 2026 इसी लक्ष्य के साथ पूर्वी भारत के युवाओं को नवाचार की मुख्यधारा से जोडऩे का प्रयास कर रहा है. प्रेस वार्ता में शहर के विभिन्न स्कूलों की प्रिसिंपल मिक्की सिंह, पियाली सिंह, इश्तिा डे, अनिता तिवारी, खुशबु ठाकुर उपस्थित थी.

स्पेसशिप 2026 के लिए पंजीकरण शुरू
आयोजन टीम ने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए टीम (1-4 सदस्य) को 500 शुल्क देना होगा, जबकि प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र, स्टार्टअप सहायता, मेंटरशिप, इंडस्ट्री नेटवर्किंग और सीड फंडिंग के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे. यह कार्यक्रम 20 जनवरी 2025 तक पंजीकरण के लिए खुला है. कार्यक्रम को सफल बनाने में बी ए इंजीनियरिंग कॉलेज के चेयरमैन डॉ. ऋषिकेश कुमार सिंह, सचिव अभिषेक कुमार, सत्यप्रकाश सिंह सहित कॉलेज प्रशासन की टीम सक्रिय है. आयोजन समिति में यूएसए के लॉस एंजिल्स यूएस से अभिषेक कुमार को इवेंट हेड (इवेंट हेड) और अलका सिंह को प्रोग्राम हेड की जिम्मेवारी दी गई है.

