
उदित वाणी, जमशेदपुर : सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रविंदर कौर, चेयरमैन कमलजीत कौर, महासचिव परमजीत कौर सहित विभिन्न इकाइयों की प्रधानों ने सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह को लगातार दूसरी बार तीन वर्षों के लिए चुने जाने पर सम्मानित किया.
भगवान सिंह ने सिख समाज की सभी महिलाओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि दूसरी बार यह जिम्मेदारी मिलना उनके प्रति विश्वास का प्रतीक है और इससे उनकी जवाबदेही और बढ़ गई है. उन्होंने बताया कि सीजीपीसी परिसर के दूसरे तल पर 30 बेड का अस्पताल जल्द शुरू किया जाएगा, जहाँ डायलिसिस की सुविधा भी उपलब्ध होगी.
इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र सिंह ने भी भगवान सिंह को पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएँ दीं. कार्यक्रम में उपाध्यक्ष चंचल सिंह, रविंदर सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरुचरण सिंह बिल्ला, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, सलाहकार परविंदर सिंह सोहल, सुखदेव सिंह बिट्टू, सुरेंद्र सिंह शिंदे और करनैल सिंह को भी शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया.
चेयरमैन कमलजीत कौर और महासचिव परमजीत कौर ने आशा व्यक्त की कि पिछले तीन वर्षों में हुए सराहनीय कार्यों का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि स्त्री सत्संग सभा की सभी इकाइयाँ समय-समय पर सीजीपीसी की टीम को पूर्ण सहयोग देती रहेंगी.
कार्यक्रम में गीता कौर, अरविंदर कौर, चरणजीत कौर, जसवीर कौर, बलजिंदर कौर, सरविंदर कौर, जोगिंदर कौर, मनजीत कौर सहित कई महिलाएँ उपस्थित थीं.
बैठक का संचालन महासचिव अमरजीत सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन महासचिव गुरुचरण सिंह बिल्ला ने किया.

