
उदित वाणी, जमशेदपुर : समाजसेवी करनदीप सिंह शनिवार को घाटशिला के नवनिर्वाचित विधायक सोमेश चंद्र सोरेन से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट करने पहुंचे. इस दौरान श्री सिंह ने विधायक सोरेन को घाटशिला उपचुनाव में मिली विजय पर हार्दिक बधाई दी और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं.
इस अवसर पर महानंद बस्ती की जिला मंत्री मुन्ना देवी भी उपस्थित रहीं. मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास से संबंधित विषयों पर भी सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई.
Advertisement
<

