उदित वाणी, जमशेदपुर: ब्राह्मण टोला बस्ती, आदित्यपुर स्थित ओड़िया मध्य विद्यालय आदित्यपुर में आज समाज सुधारक उत्कल मणि गोपबंधु दास की जयंती मनाई गई. कार्यक्रम का शुभारंभ स्व दास की तस्वीर पर माल्यार्पण कर हुआ. वहीं, गोपबंधु के उपर आहूत चित्रांकन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित विद्यालय की पूर्व प्राचार्य तथा राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षिका संध्या प्रधान ने गोपबंधु दास की जीवनी पर विस्तृत चर्चा की. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी योद्धा तथा समाज के उत्थान के लिए काम करने वाले स्व दास ने मुश्किल परिस्थिति में भी अपने परिवार को नहीं देखकर समाज सेवा की थी. हमें उनके आदर्श पर अपने जीवन को ढालना चाहिए. इस अवसर पर विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य किरण, शिक्षिका प्रमिला, पूर्णिमा, पुष्पा, रंजीत, रश्मि आदि उपस्थित थे.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement


