उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा स्टील द्वारा संचालित टीएमएच (टाटा मुख्य अस्पताल) में फार्मेसी, नर्सिंग तथा टेक्नीशियन को छोड़कर मैनपावर शून्य कर दिया गया है. प्रबंधन ने टीएमएच में मैनपावर का निर्धारण कर दिया है. इधर फार्मेंसी, नर्सिंग तथा सभी प्रकार के टेक्नीशियन के लिए प्रबंधन ने नये सिरे से मैनपावर का प्रस्ताव दिया है. इसकी जानकारी प्रबंधन ने शुक्रवार को टीएमएच से आने वाले यूनियन के छह कमेटी मेंबरों की बैठक में दी. सूत्रों का कहना है कि शाम 4 बजे चीफ दीबा अहमद तथा विशाल वत्स टीएमएच पहुंचे. उन लोगों ने विभागीय कमेटी मेंबर शिवशंकर, बिनोद राय, राकेश कुमार सिंह, छोटेलाल तथा निशा निधि के साथ बैठक की. बैठक में कमेटी मेंबरों को बताया गया कि टीएमएच के लिए मैनपावर का निर्धारण कॉन वेज स्ट्रक्चर समझौता में कर दिया है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
टाटा स्टील ने TMH में नये सिरे से मैनपावर का निर्धारण किया
अब केवल फार्मेसी, नर्सिंग तथा टेक्नीशियन होंगे
Advertisement
<


