उदित वाणी, मुंगेर: मुंगेर जिला के आदर्श थाना जमालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर रेलवे क्वार्टर में रह रहे ग्रेट 1 टेक्नीशियन राहुल झा को उसके पड़ोसी पुकारू नाम सनी यादव ने फोन कर घर से बुलाया और अपने क्वार्टर में ले जाकर गोली मार दी.गोली लगने से राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके परिजन सदर अस्पताल इलाज के लिए लाये.इस संबंध में गोली लगने से घायल रेल कर्मी राहुल ने बताया कि सोमवार की रात लगभग 10:00 बजे मैं खाना खाने अपने क्वार्टर में बैठा था, तभी हमारे पड़ोसी पुकारु नाम सनी जो मेरे क्वार्टर से एक क्वार्टर बाद रहता है उसने मुझे फोन किया और कहा आपसे बात करनी है.
खाना खाने बैठे थे राहुल झा, तभी आया पड़ोसी का फोन
मेरे क्वार्टर आइये.मैं जैसे ही सनी के यहां पहुंचा तो वहां तीन-चार लोग पहले से बैठे थे और इधर-उधर की फालतू बातें कर रहे थे. तभी सनी ने अपने दोस्त को इशारा किया और दोस्त अंदर जाकर एक पिस्टल लाया. पिस्टल में कच्चा धागा भी बांधा था. पिस्तौल सनी अपने हाथों में लेकर मुझ पर गोली चल दिया. गोली मेरे बाह में लगा और मैं वही गिरकर छटपटाने लगा. यह देखकर वे लोग भागने लगे. तभी मैंने मोबाइल से अपने दोस्त को घटना की जानकारी दी और वहीं गिर पड़ा. मेरी आंखें बंद हो रही थी तभी सनी ने मेरे हाथ से मोबाइल छीन लिया और वे लोग भागने लगे. इस दौरान मेरा दोस्त और पत्नी भी पहुंच गया.
क्वार्टर में पहले से मौजूद थे अपराधी, पिस्तौल पर बंधा था कच्चा धागा
इस संबंध घायल रेल कुर्मी राहुल की पत्नीमें कहा कि रात में मैं इसे खाना देने जा रही थी. तभी इनको किसी का फोन आया और वह यह बाहर चले गए.आधे घंटे के बाद इनके दोस्त ने फोन किया कि आपके पति को गोली लगी है.हम जब वहां पहुंचे तो देख की सनी अपने दोस्तों के साथ भाग रहा था और मेरा पति खून से लथपथ उसके क्वार्टर में अचेत गिरा पड़ा था. हम लोग उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए हैं और इसकी सूचना पुलिस को भी दे दिए हैं.


