उदित वाणी जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोलमुरी बाजार में आज केबुल मुखी समाज, गोलमुरी के सचिव गुरुचरण मुखी के नेतृत्व में ‘चाय पे चर्चा’ बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और वर्तमान सामाजिक व राष्ट्रीय परिस्थितियों पर गंभीर मंथन किया।
महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक पर चिंता बैठक के दौरान देश की वर्तमान स्थिति और आम जनमानस से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। समाज के प्रतिनिधियों ने देश में आसमान छूती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों पर गहरी चिंता व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि इन समस्याओं के कारण समाज का हर वर्ग परेशान है और इस पर त्वरित ध्यान देने की आवश्यकता है।
जिला अध्यक्ष प्रताप यादव का नागरिक अभिनंदन इस अवसर पर बैठक में अतिथि के रूप में उपस्थित कांग्रेस ओबीसी (OBC) मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रताप यादव जी का विशेष अभिनंदन किया गया। सचिव गुरुचरण मुखी के नेतृत्व में समाज के लोगों ने प्रताप यादव को अंग वस्त्र भेंट कर और माला पहनाकर सम्मानित किया।
बैठक में यह सभी रहे उपस्थित इस महत्वपूर्ण बैठक और सम्मान समारोह के दौरान केबुल मुखी समाज के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित थे, जिनमें मुख्य रूप से बजरंग मुखी, विक्की मुखी, सागर मुखी, अर्जुन मुखी, पिंटू मुखी, करण मुखी, क्रांति मुखी, सुमित मुखी, विकास मुखी और गुरुप्रसाद मुखी आदि शामिल रहे।


